लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:05 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक मोहल्ले में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद सहित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राष्ट्रविरोधी नारे लगने की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से कहा, ‘‘मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि उज्जैन में जो घटना हुई है,उस पर हमने सख्त रुख अपनाया है। लोग गिरफ्तार किये गये। तालिबानी मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत का हर नागरिक देशभक्त है, अपवाद छोड़ दें तो। लेकिन जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा या राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।’’ इसी बीच, उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस सिलसिले में कल देर रात से अब तक हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि भादंवि की विभिन्न धाराओं में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मुहर्रम के मौके पर बृहस्पतिवार की रात गीता कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में करीब 10 लोगों ने कथित रूप से तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। शुक्ला ने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस दल ने इस घटना पर कार्रवाई की। यह पूछने पर कि क्या महामारी के कारण जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में यह नारेबाजी की गई है, तो इस पर एसपी ने कहा, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कार्यक्रम आयोजकों से पहले ही बात कर ली थी। वे सभी मुहर्रम के मौके पर जुलूस नहीं निकालने पर सहमत थे।’’ उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है। शहर के जीवाजीगंज थाने के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) और 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज