लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत लेंगे भाजपा से कामकाज का हिसाब, भोपाल में दो दिनों तक पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2020 07:55 IST

गुना में चल रहे युवा सम्मेलन में भाग लेने के बाद संघ प्रमुख 5 एवं 6 फरवरी को राजधानी में भाजपा की बैठक लेंगे. संघ प्रमुख द्वारा ली जाने वाली इस बैठक में भाजपा को सत्ता गंवाने के बाद सालभर में किए काम का हिसाब देना होगा.

Open in App

मध्यप्रदेश में डेरा डाले संघ प्रमुख मोहन भागवत अब प्रदेश में भाजपा से सालभर के कामकाज का हिसाब लेंगे. भागवत 5 और 6 फरवरी को भोपाल में संघ से जुड़े आनुशांगिक संगठनों की बैठक लेंगे. इसमें भाजपा के बड़े नेताओं को भी शामिल किया जाएगा.

गुना में चल रहे युवा सम्मेलन में भाग लेने के बाद संघ प्रमुख 5 एवं 6 फरवरी को राजधानी में भाजपा की बैठक लेंगे. संघ प्रमुख द्वारा ली जाने वाली इस बैठक में भाजपा को सत्ता गंवाने के बाद सालभर में किए काम का हिसाब देना होगा. नेताओं को भाजपा के कब्जे वाली झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की हार का भी असल कारण बताना होगा, तो आने वाले दो विधानसभा उपचुनाव में जीत की रणनीति भी बतानी होगीं इस दौरान मोहन भागवत प्रदेश बीजेपी में चल रही खींचतान को लेकर भी मंथन करेंगे.

संघ प्रमुख द्वारा ली जाने वाली इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. बैठक में पिछले साल भाजपा के दो विधायकों शरद कोल और नारायण त्रिपाठी द्वारा कांग्रेस का समर्थन करने का मुद्दा भी छाए  रहने की बात कही जा रही है. इसके अलावा सीएए को लेकर हाल ही में विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा दिए बयान को भी पार्टी लाइन से अलग माना गया है, इसे लेकर भी संघ प्रमुख भाजपा नेताओं से चर्चा करेंगे. वहीं समन्वय बैठक में सीएए, राममंदिर, तीन तलाक और अन्य मामलों पर भी चर्चा की जाएगी. सूत्रों की माने तो भाजपा में चल रही खींचतान और घमासान पर भी मोहन भागवत के सवालों के जवाब बीजेपी के बड़े नेताओं को इस दो दिवसीय दौरे में देने होंगे. बता दें संघ बीच-बीच में बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक लेता रहता है.

लगातार बढ़ रहा है युवाओं का रुझान

गत वर्षों में युवाओं का रुझान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ लगातार बढ़ रहा है. बड़ी संख्या में युवा संघ की शाखाओं एवं साप्ताहिक मिलनों में शामिल हो रहे हैं. संघ का मानना है कि राष्ट्र के निर्माण में इन युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. बैठक में युवाओं के लिए विशेष योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी.

सेवा कार्यों की होगी समीक्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से अनेक संगठनों द्वारा चल रहे सेवा एवं समाज हित के कार्यों पर भी चर्चा होगी. बैतूल में संघ के माध्यम से चल रहे आदर्श ग्राम एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों के माध्यम से कई गांवों की सूरत बदली है. 15 गांवों को चिन्हित करके प्रभात ग्राम बनाने पर कार्य किया जा रहा है. प्रभात ग्राम के अंतर्गत इन गांवों में हर परिवार सौर उर्जा का इस्तेमाल करता है एवं जल संरक्षण के उपाय भी करता है. साथ हीं इन गांवों को प्लास्टिक एवं व्यसन मुक्त बनाया गया है.इस बैठक में इन कार्यों के विस्तार एवं नए प्रभात ग्रामों के चयन पर भी चर्चा होगी.

संघ प्रमुख पर दंगा कराने का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का कहना है कि मोहन भागवत जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां दंगा कराते हैं. उनका कहना है कि भागवत अगर भोपाल आ रहे हैं, तो यहां की पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहना पड़ेगा, ताकि वो यहां कोई दंगा ना भड़का सकें. 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज