लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: गुना में हुई पुलिस की बर्बरता की सच्चाई आई सामने, पीड़ित की मां ने दी घटनाक्रम की पूरी जानकारी

By सुमित राय | Updated: July 16, 2020 14:46 IST

मध्यप्रदेश के गुना में पुलिस की बर्बरता पर पीड़ित किसान की मां ने घटना के दो दिन बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस ने किसान दंपति की लाठियों से पिटाई की।गुना में दंपति ने पुलिस की इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया।अब पीड़ित की मां ने पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने रखी है।

मध्यप्रदेश के गुना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस किसान दंपति की लाठियों से पिटाई करती दिख रही है। घटना के दो दिन बाद पीड़ित की मां सामने आई है और घटनाक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि कैसे पुलिसवाले आए और लाठीचार्ज किया।

एएनआई से बात करते हुए पीड़ित की मां ने कहा, "70 पुलिसकर्मी आए और कहा कि यह जमीन सरकार की है, इसे खाली करो। इसके बाद हमने उनसे अनुरोध किया कि हमें पहले फसल की कटाई दें, लेकिन उन्होंने हमें गालियां दी और पिटाई शुरू कर दी। मेरे बेटे ने गुस्से में जहर पी लिया, लेकिन पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।"

पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख

गुना में हुई इस घटना पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "बड़े दुख की बात है कि आज मध्यप्रदेश की पहचान दलितों पर अत्याचार से होने लगी है। ये सरकार 'सौदे की सरकार' है जो घटना घटी वह बहुत दुखद है, इस सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।"

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गरीबों पर हमला, दलितों पर हमला, किसान पर हमला, लोकतंत्र पर हमला। यही तो है भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र। इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस जी-जान से लड़ेगी।"

राहुल गांधी ने कहा- उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश पुलिस की इस बर्बरता को लेकट ट्वीट किया और कहा कि उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है।"

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिए निर्धारित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर दलित दंपति की पिटाई की थी।

पुलिस किसान दंपति की लाठियों से पिटाई करती दिख रही है। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

दंपति ने मंगलवार को इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं । इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला