लाइव न्यूज़ :

बैट से पिटाई मामले में BJP विधायक आकाश ने मांगी माफी, दिग्विजय ने PM से पूछा- सहयोग करने वाले नेताओं पर करेंगे कार्रवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 20:38 IST

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने प्रदेश संगठन को पत्र लिखकर एक लाइन का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने घटना के लिए माफी मांगते हुए विश्वास दिलाया है कि भविष्य में कभी भी इस तरह का कार्य नहीं करुंगा. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के इंदौर क्रमांक 3 से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी के साथ क्रिकेट बैट से मारपीट मामले में माफी मांगी ली है. उन्होंने अपना माफीनामा प्रदेश संगठन को दे दिया है, जिसे प्रदेश संगठन ने केन्द्रीय संगठन को भेज दिया है.

भाजपा के इंदौर क्रमांक 3 से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी के साथ क्रिकेट बैट से मारपीट मामले में माफी मांगी ली है. उन्होंने अपना माफीनामा प्रदेश संगठन को दे दिया है, जिसे प्रदेश संगठन ने केन्द्रीय संगठन को भेज दिया है.

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने प्रदेश संगठन को पत्र लिखकर एक लाइन का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने घटना के लिए माफी मांगते हुए विश्वास दिलाया है कि भविष्य में कभी भी इस तरह का कार्य नहीं करुंगा. 

आकाश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद भाजपा संगठन की ओर से नोटिस दिया था, जिसका जवाब 14 दिनों के अंदर मांगा था. 13 दिन बीत जाने के बाद आकाश ने अब यह माफी नामा प्रदेश संगठन को सौंपा है. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि उन्होंने आकाश द्वारा जो पत्र दिया गया, उसे केन्द्रीय संगठन को भेज दिया है.

यह था मामला

26 जून को इंदौर गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन को तोड़ने के लिए पहुंचे नगर निगम अमले के साथ गए नगर निगम अधिकारी के साथ आकाश ने क्रिकेट के बल्ले से मारपीट कर दी थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाराजगी के बाद आकाश को नोटिस दिया गया था. इस मामले में नगर निगम की शिकायत पर आकाश के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी. इस मामले में वे चार दिनों तक जेल में रहे और फिर जमानत पर छूटे थे. आकाश को विशेष अदालत से जमानत मिली थी.

आकाश को सहयोग करने वालों पर कार्रवाई करेंगे?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सवाल किया है कि वे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का सहयोग करने वाले नेताओं पर क्या कार्रवाई करेंगे. सिंह ने पत्र में पूछा है तीन बार के विधायक विश्वास सारंग ने आकाश की जमानत के लिए दिन-रात एक कर दिया. वे सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में रहे. क्या वे उन पर कार्रवाई करेंगे? इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने आकाश के पक्ष में खुलकर बयान दिया कि कम उम्र में गलती हो जाती है. क्या वे इन पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने पूछा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और विधायक जालम सिंह पटेल के बेटों ने गोटेगांव में युवकों पर फायरिंग की, क्या आप इन पर कोई टिप्पणी करेंगे? सिंह ने भाजपा नेताओं से जुड़े ऐसे अन्य मामलों का भी हवाला दिया है. 

टॅग्स :आकाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिग्विजय सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल