लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ सरकार महिलाओं के लिए बनवाएगी अलग शराब की दुकान, बीजेपी ने जताया विरोध

By राजेंद्र पाराशर | Updated: February 28, 2020 07:17 IST

सरकार द्वारा राज्य के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर शहरों में इस तरह की एक-एक दुकान खोले जाने की बात कही जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देये दुकानों माल्स और ऐसी जगहों पर खोली जाएंगी, जहां से महिलाएं इन्हें आसानी से खरीद सकें.महिलाओं के लिए अलग से खोली जाने वाली इन दुकानों पर विदेशी शराब ही बेची जाएगी.

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार राज्य के चार शहरों में महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलने की तैयारी कर रही है. इन दुकानों के खोले जाने का भाजपा ने विरोध किया है.

राज्य में शराब की उप दुकानें खोले जाने के फैसले को विरोध के बाद वापस लेने का मुद्दा अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकानें खोले जाने के फैसला लिया है. सरकार द्वारा राज्य के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर शहरों में इस तरह की एक-एक दुकान खोले जाने की बात कही जा रही है.

सरकार का तर्क है कि इस तरह दुकानें खुलने से महिलाओं को बिना किसी समस्या के शराब मिल सकेगी. इन दुकानों पर वाइन, विहस्की के अलावा ब्रेंड उपलब्ध कराए जाएंगे जो महिलाओं की पसंद होते हैं. महिलाओं के लिए अलग से खोली जाने वाली इन दुकानों पर विदेशी शराब ही बेची जाएगी. ये दुकानों माल्स और ऐसी जगहों पर खोली जाएंगी, जहां से महिलाएं इन्हें आसानी से खरीद सकें.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा शराब की उप दुकानें खोले जाने का निर्णय हाल ही में लिया गया था. सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने विरोध जताया था, इसके साथ ही मंत्रियों ने भी इसे लेकर आपत्ति की थी, तब कहीं जाकर सरकार ने अपना यह फैसला वापस लिया था. इसके बाद अब सरकार महिलाओं के लिए मेट्रो सिटी की तर्ज पर राज्य के चार महानगरों में अलग से शराब दुकान खोलने जा रही है. इसका भी विरोध शुरु हो गया है.

भाजपा ने किया विरोध

मेट्रो सिटी की तर्ज पर महिलाओं के लिए प्रदेश में खोली जाने वाली अलग से शराब दुकानों को लेकर भाजपा ने विरोध जताया है. भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश द्वारा महिलाओं के लिए इस तरह से अलग से दुकान खोलने का फैसला हमारी संस्कृति के खिलाफ है. भाजपा इसका विरोध करेगी और प्ररेश में कहीं भी इस तरह की दुकान नहीं खुलने देगी. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में दूध से सस्ती शराब बेचने की तैयारी कर रही है. लोगों को दूध नहीं मिल रहा है, लेकिन शराब आसानी से मिल रही है.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज