लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बरसात, फिर भी अब तक गिरा है तेरह फीसदी कम पानी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 11, 2020 18:38 IST

मौसम विभाग के द्वारा राज्य को बरसात की दृष्टि से पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बंटा जाता है. राज्य के पूर्वी क्षेत्र में 21 और पश्चिमी क्षेत्र में 31 जिले आते हैं.मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र के 9 और पश्चिमी क्षेत्र के 8 जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देअब तक मध्यप्रदेश में औसत से 13 फीसदी बरसात कम हुई हैराज्य के 17 जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है.

भोपाल: बरसात का लगभग आधे से ज्यादा सीजन बीत जाने के बाद अब तक मध्यप्रदेश में औसत से 13 फीसदी बरसात कम हुई है. राज्य के 17 जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है. वैसे राजधानी भोपाल समेत सभी प्रदेश के एक बडे हिस्से में झमाझम बरसात हो रही है. भोपाल समेत आस पास के इलाकों में आज सुबह से अच्छा पानी गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में अच्छी बरसात की संभावना है.

मौसम विभाग के द्वारा राज्य को बरसात की दृष्टि से पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बंटा जाता है. राज्य के पूर्वी क्षेत्र में 21 और पश्चिमी क्षेत्र में 31 जिले आते हैं.मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र के 9 और पश्चिमी क्षेत्र के 8 जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी विवरण के अनुसार राज्य में 1 जून से 11 अगस्त तक हुई बरसात के अनुसार राज्य के पूर्वी भाग के 21 जिलो में  अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरोंली, टीकमगढ़Þ, उमरिया में सामान्य से 14 फीसदी कम बरसात हुई है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में आने वाले जिलों की 1 जून से 11 अगस्त तक सामान्य बरसात 622 मिलीमीटर मानी जाती है, जबकि अब तक इस क्षेत्र में 534.5 मिलीमीटर बरसात हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के 31 जिलो में 1 जून से 11 अगस्त तक सामान्य से 12 फीसदी कम बरसात हुई है. 1 जून से 11 अगस्त तक इस क्षेत्र के जिलों आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, नीमच, रायसेन, राजगढ़Þ, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, शिवपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में  सामन्य बरसात का औसत 510.8 मिलीमीटर है. जबकि अभी तक यहां 450 मिलीमीटर बरसात हुई है, जो सामन्य से 12 फीसदी कम है. इस तरह पूरे राज्य में सामान्य से 16 फीसदी कम बरसात हुई है. इस तरह पूरे राज्य में सामान्य से 13 फीसदी बरसात कम हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक 165 मिलीमीटर बरसात गुना जिले के कुंभराजगढ़ में दर्ज की गई. इसके साथ ही भोपाल में 8.4, मंडला में 21, रायसेन में 10, सतना में 12.7, उमरिया में 12.5, सिवनी में 9.4, रतलाम में 1, गुना में 3.6, खजुराहो में 5.6, पचमढ़ी में 5, सागर में 2.8, दमोह में 2 और ग्वालियर में 2.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट