लाइव न्यूज़ :

COVID19: बड़वाह की 100 वर्षीय रुक्मणी खुश्याल ने कोरोना को हराया, इंदौर में 90 वर्ष की बुजुर्ग सहित 60 साल से अधिक उम्र के 20 ने जीता जंग

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 6, 2020 22:09 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि  आशा और उल्लास से मन भर गया है! खरगोन के बड़वाह की 100 वर्षीय माता रुक्मणी खुश्याल चौहान जी ने COVID19 को परास्त कर दिया। यह उनकी प्रबल इच्छा शक्ति और समुचित देखरेख व व्यवस्थित दिनचर्या के कारण संभव हुआ है। आग्रह है कि इसमें निहित संदेश को आप भी समझें। जागरूक रहें, स्वस्थ रहें!

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से घर भेजने का सिलसिला प्रतिदिन जारी है। इस सिलसिले में इंदौर में आज अरविंदों अस्पताल से 49 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।इनमें 90 वर्ष की बुजुर्ग सहित 60 साल से अधिक उम्र के 20 बुजुर्ग शामिल हैं। चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों के फलस्वरूप अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर कोरोना जैसी माहमारी को परास्त किया है।

इंदौरः इंदौर में कोरोना बीमारी के इलाज के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों के फलस्वरुप अच्छे परिणाम मिल रहे है। इंदौर में हर आयु वर्ग के मरीज कोरोना को परास्त कर रहे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि  आशा और उल्लास से मन भर गया है! खरगोन के बड़वाह की 100 वर्षीय माता रुक्मणी खुश्याल चौहान जी ने COVID19 को परास्त कर दिया। यह उनकी प्रबल इच्छा शक्ति और समुचित देखरेख व व्यवस्थित दिनचर्या के कारण संभव हुआ है। आग्रह है कि इसमें निहित संदेश को आप भी समझें। जागरूक रहें, स्वस्थ रहें!

मरीजों को स्वस्थ कर उन्हें अस्पताल से घर भेजने का सिलसिला प्रतिदिन जारी है। इस सिलसिले में इंदौर में आज अरविंदों अस्पताल से 49 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 90 वर्ष की बुजुर्ग सहित 60 साल से अधिक उम्र के 20 बुजुर्ग शामिल हैं। इन्होंने बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों के फलस्वरूप अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर कोरोना जैसी माहमारी को परास्त किया है।

कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी को कुछ दिनों के इलाज के पश्चात परास्त करने वाले आज डिस्चार्ज हुये मरीजों ने अस्पताल से विजयी भाव से विदाई ली। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

इलाज और उन्हें दी जा रही सुविधाओं से मरीजों में संतुष्टि है। स्वस्थ होने के बाद प्रसन्न होकर घरों की ओर लौट रहे है। अस्पताल से सभी मरीज खुशी जाहिर करते हुये अपने घरों की ओर रवाना हुये। उन्होंने इलाज में मदद करने वाले डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि को धन्यवाद दिया। शासन-प्रशासन का भी आभार माना। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 5 अगस्त 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 5 हजार 729 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 1 हजार 960 हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक 1 लाख 47 हजार 573 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 8 हजार 14 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 325 की मृत्यु हुई।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनशिवराज सिंह चौहानइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो