लाइव न्यूज़ :

सराहनीय! सरकारी शिक्षक ने रिटायरमेंट पर मिले 40 लाख गरीब छात्रों को दान किए, कहा- पढ़ाई के लिए रिक्शा चलाया दूध बेचा

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 09:11 IST

विजय कुमार चंसौरिया ने सोमवार को प्राथमिक शाला खदिंया में अपने सेवानिवृत्त के दिन 31 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने के लिए सहयोगियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस आशय की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के पन्ना जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार चौरसिया 39 साल बाद रिटायर हुएविजय ने कहा कि अपनी पत्नी, दो बेटों एवं बेटी की सहमति से मैंने पैसे गरीब बच्चों में दान किएपढ़ाई पूरी करने के लिए विजय कुमार ने रिक्शा चलाया और दूध भी बेचा

पन्नाःमध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने 39 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति के दिन अपने कर्मचारी भविष्य निधि और ग्रेच्युटी से मिली करीब 40 लाख रुपये की राशि गरीब छात्रों को दान कर दिया।

विजय कुमार चंसौरिया ने सोमवार को प्राथमिक शाला खदिंया में अपने सेवानिवृत्त के दिन 31 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने के लिए सहयोगियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस आशय की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में विजय कुमार चंसौरिया ने कहा, ‘‘अपनी पत्नी, दो बेटों एवं बेटी की सहमति से मैंने अपने भविष्य निधि और ग्रेच्युटी के सारे पैसे गरीब छात्रों के लिए स्कूल को दान करने का फैसला लिया है। दुनिया में कोई भी दुख को कम नहीं कर सकता, लेकिन हम जो भी अच्छा कर सकते हैं वह करना चाहिए।’’

पढ़ाई पूरी करने के लिए रिक्शा चलाया, दूध बेचा

विजय कुमार पढ़ाई पूरी करने के लिए काफी मुश्किलों से गुजरे। बकौल विजय, ‘‘मैंने अपने जीवनकाल में बहुत संघर्ष किया है। मैंने अपना गुजारा एवं पढ़ाई पूरी करने के लिए रिक्शा चलाया और दूध बेचा। मैं 1983 में शिक्षक के पद पर पदस्थ हुआ था।’’

39 साल तक गरीब स्कूली बच्चों के बीच रहा

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 39 साल तक गरीब स्कूली बच्चों के बीच रहा और उन्हें हमेशा ही अपने वेतन से उपहार और कपड़े देता रहा। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे की खुशी देखकर मुझे यह प्रेरणा मिली। इन बच्चों की खुशी में ईश्वर दिखते हैं।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशपन्नाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल