लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Government: 2 सचिव, 12 डीएम सहित 42 आईएएस का तबादला?, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 14:55 IST

Madhya Pradesh Government: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त-सह-निदेशक के पद पर तैनात सिबी चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।रायसेन के जिलाधिकारी अरविंद कुमार दुबे को भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी का जिलाधिकारी, विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का जिलाधिकारी हैं।

Madhya Pradesh Government: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दो सचिवों और 12 जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अधिकारियों का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री के सचिवों में से एक भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि दूसरे सचिव अविनाश लवानिया को जबलपुर में ‘एमपी पावर मैनेजमेंट’ कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त-सह-निदेशक के पद पर तैनात सिबी चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘रायसेन के जिलाधिकारी अरविंद कुमार दुबे को भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी का जिलाधिकारी, विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का जिलाधिकारी हैं।

सतीश कुमार एस को सतना का जिलाधिकारी, किशोर कुमार कन्याल को गुना का जिलाधिकारी बनाया गया है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन, ऋषव गुप्ता को खंडवा, भव्या मित्तल को खरगोन, हर्ष सिंह को बुरहानपुर, रितु राज को देवास, अर्पित वर्मा को श्योपुर, और गुंचा सनोबर को बड़वानी का जिलाधिकारी बनाया गया है।’’ 

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल