लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः BJP के लिए खतरे की घंटी? सवर्ण मतदाताओं ने कहा-सामान्य वर्ग से हूं, कृपया वोट मांगकर शर्मिंदा ना करें

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2018 13:41 IST

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। यहां एक ही चरण में चुनाव होंगे और पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं और पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं, मतदाताओं का रंग अलग ही देखने को मिल रहा है। वे केंद्र व राज्य सरकार के काम काज से खासे नजर आ रहे हैं। खासकर यह नाराजगी सामान्य वर्ग के लोगों में एससी/एसटी आरक्षण को लेकर देखी जा रही है।  

सूबे की राजधानी भोपाल में घरों के बाहर दरवाजे पर स्थानीय लोगों ने पोस्टर चस्पा कर रखे हैं। ये पोस्टर भरत नगर सवर्ण समिति की ओर से लगाए गए हैं जिनपर उन्होंने लिखा है, 'मैं सामान्य वर्ग से हूं कृपया कोई भी राजनैतिक दल वोट मांगकर शर्मिंदा ना करें। वोट फॉर नोटा।' सवर्ण समाज से आने वाले लोगों का कहना है, 'एससी/एसटी आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए। यह सामान्य श्रेणी को एक बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रहा है। अगर यह समाप्त नहीं होता है तो हम आगामी चुनावों में निश्चित रूप से नोटा के लिए वोट देंगे।' केंद्र की मोदी सरकार ने दलित समुदाय की नाराजगी को देखते हुए एससी/एसटी एक्ट को पुराने और मूल स्वरूप में लाने का फैसला किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी करने वाले एससी एसटी संशोधन कानून 2018 को मंजूरी दी गई। इस मंजूरी के बाद से सवर्ण समाज मोदी सरकार से नाराज चल रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश के चुनावों पर भी देखा जा रहा है। 

सवर्ण मोदी सरकार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के लागू होने के बाद से लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते आए हैं और सरकार को सबक सिखाने की नसीहत देते रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि आगामी दिनों में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। यहां एक ही चरण में चुनाव होंगे और पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर है। इधर, साल 2013 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी थी। तब मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में बीजेपी के पास 165 सीटें, कांग्रेस के पास 58, बहुजन समाज पार्टी के पास 5 और अन्य के पास 2 सीटें मिली थीं।

शिवराज सिंह चौहान ने भी दिसंबर 2013 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली थी। उनका कार्यकाल भी जनवरी 2019 में पूरा हो रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज