लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में नाथूराम गोडसे के समर्थन में हुई जमकर नारेबाजी, हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई FIR

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2022 14:13 IST

विपक्षी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने गांधी पुण्यतिथि पर गोडसे के समर्थन में हुए प्रदर्शन को लेकर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी कीहिन्दू महासभा के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है

इंदौरः महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर इंदौर में उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थन में खूब नारेबाजी की गई। यही नहीं गोडसे के समर्थन में प्रदर्शन भी किए गए। इस बाबत अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के वीर सावरकर चौराहे पर गोडसे के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। उन्होंने जिलाधिकारी के एक पुराने प्रतिबंधात्मक आदेश के हवाले से बताया कि जिले के सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी ने बताया कि इस आदेश के उल्लंघन पर हिन्दू महासभा के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस बीच, घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता वीर सावरकर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गोडसे के पक्ष में प्रदर्शन और नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) धैर्यशील येवले ने कहा,‘‘हिंदू महासभा के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वे वीर सावरकर चौराहे पर गोडसे के समर्थन में नुमाइश भी लगाना चाहते थे। लेकिन हमने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया।’’

उधर, विपक्षी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने गांधी पुण्यतिथि पर गोडसे के समर्थन में हुए प्रदर्शन को लेकर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा के ‘‘संरक्षण’’ के कारण हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे के पक्ष में प्रदर्शन व नारेबाजी की जुर्रत की जा रही है और इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने दिखाई देते हैं। 

टॅग्स :वीएचपीमध्य प्रदेशमहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज