लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पिपलानी थाने में महिला की पिटाई, आयोग ने मांगा जवाब

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 5, 2020 20:35 IST

आयोग के अनुसार भोपाल शहर के पिपलानी टीआई चैनसिंह रधुवंशी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने बीते गुरुवार की दोपहनर थाने पहुंची मुलताई निवासी रितु सोधिया ने पुलिस पर अभद्रता करने और सिपाहियों द्वारा धक्के देकर थाने से निकालने का आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला से पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने पर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीआईजी भोपाल से जवाब मांगा है.महिला के अनुसार जब महिला मोबाइल फोन से रिकार्डिंग करने लगी, तो टीआई की मौजूदगी में महिला सिपाहियों ने उसे पीट दिया. पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर डाल दिया और वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी है.

भोपालः राजधानी भोपाल के पिपलानी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची महिला से पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने पर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीआईजी भोपाल से जवाब मांगा है.

आयोग के अनुसार भोपाल शहर के पिपलानी टीआई चैनसिंह रधुवंशी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने बीते गुरुवार की दोपहनर थाने पहुंची मुलताई निवासी रितु सोधिया ने पुलिस पर अभद्रता करने और सिपाहियों द्वारा धक्के देकर थाने से निकालने का आरोप लगाया है.

महिला के अनुसार जब महिला मोबाइल फोन से रिकार्डिंग करने लगी, तो टीआई की मौजूदगी में महिला सिपाहियों ने उसे पीट दिया. पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर डाल दिया और वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी है. वह पिपलानी थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष के घर जाकर वाहन, सोने चांदी के जेवर एवं जरूरी दस्तावेज लेना चाहती थी.

पीड़ित युवती का पति एवं सुसराल पक्ष के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में उसने थाने पहुचकर जरूरी सामग्री का कब्जा दिलाने के लिए सुरक्षा मांगी थी. पीड़िता सुबह 10.30 बजे थाने पहुंची और दोपहर 2.30 बजे तक बैठी रही. इसके बाद उसे महिला आरक्षकों के साथ ससुराल पक्ष वाले घर भेजा गया, जहां वीडियो रिकार्डिंग करवाकर दस्तावेज दिलाये गए.

आयोग के अनुसार युवती का कहना है कि उसकी अलमारी का ताला टूटा है. उसके ध्यान दिलाने पर महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि थाने में चोरी का मामला दर्ज करा देना. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा अलमारी तोड़कर कीमती सामग्री निकालने की शिकार्य दर्ज कराने जब थाना प्रभारी के कमरे में पहुंंची, तो उन्होंने इंकार करते हुए बाहर निकलने को कहा.

पीड़िता ने जब अपना मोबाइल कैमरा चालू किया. तो टीआई ने कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों को बुलवाकर उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया. आरोप है कि मोबाइल कैमरा बंद होने पर महिला पुलिसकर्मी मोबाइल छीनने लगी और पीड़िता का पीटा भी गया. इस मामले में आयोग ने उस पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालह्यूमन राइट्सशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज