लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः मध्य प्रदेश में बरसात जारी, भारी बारिश की संभावना

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 27, 2020 14:38 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग में अधिकांश, स्थानों पर इंदौर संभाग में अनेक स्थानों पर, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर, संभागों में कहीं कहीं वर्षा हुई तथा शेष संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देतरान एवं तामिया में 3, मालथौन और सागर, रावटी, डही, खंडवा एवं बेगमगंज में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई. इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में अच्छी बरसात का सिलसिला आगामी दिनों में जारी रह सकता है । मौसम विभाग ने  आगामी 24 घंटों में राज्य के एक बदे भाग में बरसात की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग में अधिकांश, स्थानों पर इंदौर संभाग में अनेक स्थानों पर, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर, संभागों में कहीं कहीं वर्षा हुई तथा शेष संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के बाजना में 9, राजनगर में 6, कसरवाद में 4, तरान एवं तामिया में 3, मालथौन और सागर, रावटी, डही, खंडवा एवं बेगमगंज में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, शहडोल, जबलपुर संभागों में तथा इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही शेष संभागों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

असम और बिहार में बाढ़ के हालात खराब

असम और बिहार में बाढ़ के हालात अधिक गंभीर हो गए तथा बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई। इन दो राज्यों में बाढ़ से करीब 40 लाख लोग प्रभावित हैं। वहीं, दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई लेकिन पंजाब तथा हरियाणा में उमस भरा मौसम बना रहा।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया कि राज्य में पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है जिसके कारण 102 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है तथा 26 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई।

प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 4.7 लाख से अधिक लोग गोवालपारा में प्रभावित हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के लिये केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत की और राज्य में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिये तथा सामान्य स्थिति बहाल करने में उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जिस भी मदद की आवश्यकता होगी, पूर्वोत्तर परिषद को यह मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार असम, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों में लगातार निगरानी कर रही है । मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति के बारे में व्यक्तिगत रूप से नियमित तौर पर जानकारी लेते हैं। बिहार के 11 जिलों की 14,95,132 लोगों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और 13,6,464 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। यहां कम से कम दस लोगों की मौत बाढ़ के कारण हुई।

दरभंगा जिले में सबसे अधिक 12 प्रखंडों के 131 पंचायतों की 5,36,846 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी, बूढी गंडक, कमला बलान, लालबकिया, पुनपुन, अधवारा, खिरोई, महानंदा तथा घाघरा नदी विभिन्न स्थानों पर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है । रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज और समस्तीपुर-दरभंगा सेक्शन की कई रेलगाड़ियों का मार्ग बदलना पड़ा।

 

 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालमौसममौसम रिपोर्टग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज