लाइव न्यूज़ :

Coronavirus:कोविड केयर सेंटरों में इलाज ना मिलने पर आयोग ने मांगा जबाव

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 5, 2020 17:10 IST

मानव अधिकार आयोग ने कहा है कि राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं.आलम यह है कि मरीजों को अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस का 10-12 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड केयर सेंटरों में शिकायतों का अंबार लगा है. यह शिकायतें आम हैं कि डॉक्टर देखते नहीं. चाय, न्नाश्ता, खाना भी समय पर नहीं मिल रहा है. मामले में आयोग ने कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

भोपालः कोविड केयर सेंटरों मे इलाज और खाने की सही व्यवस्था न होने पर कलेक्टर भोपाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भोपाल से मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जबाव मांगा है.

मानव अधिकार आयोग ने कहा है कि राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं.आलम यह है कि मरीजों को अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस का 10-12 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है.

कोविड केयर सेंटरों में शिकायतों का अंबार लगा है. यह शिकायतें आम हैं कि डॉक्टर देखते नहीं. चाय, न्नाश्ता, खाना भी समय पर नहीं मिल रहा है. इस मामले में आयोग ने कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

मानव अधिकार आयोग ने कहा कि सीहोर जिले के रेहटी थाना के जहाजपुर में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करने गई पुलिस टीम के आरक्षक पर रेत माफिया ने ट्रेक्टर ट्राली चढ़ा दी. आयोग के द्वारा जारी बयान के अनुसार रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर  सलकनपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेत का अवैध खनन कर रही 3 ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त कर लिया. जब वाहनों को थाने लाया जा रहा था, उसी समय एक रेत माफिया ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगा.

आरक्षक धर्मेंद्र यादव ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो ड्रायवर ने ट्रेक्टर ट्राली उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद होशंंगाबाद रेफर किया गया है. धर्मेंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया, पर खतरे से बाहर है.

आयोग के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते गुरूवार की रात जहाजपुरा, रेहटी में हुई घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में उपयोग ट्रेक्टर ट्राली भी जब्त कर ली गई है. इस संपूर्ण प्रकरण को लेकर आयोग ने पुलिस अधीक्षक, सीहोर से प्रतिवेदन मांगा है. आयोग ने पूछा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई अथवा नहीं?

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला