लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: महिला पुलिसकर्मी ने मजदूर के माथे पर लिखा ‘मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया मुझसे दूर रहना', किया गया लाइन अटैच

By भाषा | Updated: March 29, 2020 21:52 IST

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इस थाना इलाके के चंद्रपुरा गाँव से लोग बार-बार आ जा रहे थे। इसी बात से नाराज थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ने इस मजदूर के माथे पर लिख दिया।

Open in App

मध्य प्रदेश के छतरपुर से 1oo किमी दूर गौरिहार थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने एक व्यक्ति के माथे पर स्केच पेन से लिखा 'मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया मुझसे दूर रहना।’

मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले को गंभीरता को लेते हुए छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने मजदूर के माथे पर ऐसा लिखने वाली सब इंस्पेक्टर अमिता अग्निहोत्री लाइन अटैच कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इस थाना इलाके के चंद्रपुरा गाँव से लोग बार-बार आ जा रहे थे। इसी बात से नाराज थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ने इस मजदूर के माथे पर लिख दिया कि 'मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया मुझसे दूर रहना'।

सौरभ ने बताया कि उत्तर प्रदेश से सटे गौरिहार थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर ने शनिवार रात उत्तर प्रदेश से आये कुछ मजदूरों के मेडिकल परीक्षण के समय स्केच पेन से कुछ लिखने की बात सामने आई है, जबकि इस संबंध में सबको बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्केच पेन से लिखने की बात स्वीकार योग्य नहीं है, ऐेसा करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह