लाइव न्यूज़ :

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा, यूपी के 8 मजदूरों की मौत, 50 से अधिक हुए घायल, कांग्रेस ने कहा- MP में अनहोनी और अनर्थ क्यों जारी है

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 14, 2020 08:22 IST

मध्य प्रदेशः कंटेनर के भिड़ने के तुरंत बाद हादसे की सूचना गुना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गुना में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें आठ मजदूरों की जान चली गई है। यह हादसा बस और कंटेनर के जबरदस्त भिड़ने की वजह से हुआ है।

भोपालः मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें आठ मजदूरों की जान चली गई है और कई घायल हो गए हैं। यह हादसा बस और कंटेनर के जबरदस्त भिड़ने की वजह से हुआ है। टक्कर इतनी भयंकर की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के शिकार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुना में यह हादसा बीती रात हुआ है। मजदूर कंटेनर से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ है, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और लगभग 50 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। सभी मृतक महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में अपने मूल स्थानों पर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर के भिड़ने के तुरंत बाद हादसे की सूचना गुना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों को स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से सभी शवों को हटाकर मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही साथ सड़क पर यातायात में बाधा न आए इस वजह से कंटेनर और यात्री बस को हटाकर साइड कर दिया है।  इधर, प्रदेश में हुए इस बड़े हादसे को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फिर अनहोनी हुई है। उसने ट्वीट कर कहा है कि गुना जिले के बायपास में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की दुःखद खबर है। मध्यप्रदेश में अनहोनी और अनर्थ क्यों जारी है? 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब