लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : सतना एवं रीवा जिलों में 510 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:38 IST

Open in App

सतना/रीवा (मप्र), दो मई मध्य प्रदेश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मरीजों के कारण ऑक्सीजन की किल्लत के बीच के सतना और रीवा जिलों के प्रशासन ने तीन गोदामों पर छापा मार कर रविवार को करीब 510 चिकित्सीय ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

सतना जिले के कलेक्टर अजय कटेसरिया ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुझे कल शाम को जानकारी मिली थी कि एक एजेंसी एक व्यक्ति को ऑक्सीजन का एक सिलेंडर 30,000 रूपये में और इसके साथ एक मेडिकल किट 5,000 रूपये में बेच रही है।’’

उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने इस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा और वहां से करीब 400 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किये, जिनमें से कुछ भरे हुए थे।

कटेसरिया ने बताया कि जब्त किये गये इन सिलेंडरों का उपयोग मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं। जिला प्रशासन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने पर भी विचार कर रही है।’’

इसी बीच, रीवा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रीवा शहर में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने दो एजेंसियों के गोदामों पर भी छापे मारे और वहां से करीब 110 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किये हैं।

उन्होंने कहा कि ये दोनों एजेंसियां कालाबाजारी में शामिल थे या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने ऑक्सीजन के आद्योगिक उपयोग में प्रतिबंध लगा रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह