लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 17:01 IST

बच्चे नहाने के लिए तालाब पर आए थे, इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।  प्रशासन द्वारा बच्चों को तालाब से निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी ।

Open in App
ठळक मुद्देदेवास जिले में मंगलवार दोपहर एक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई।यह सभी बच्चे 11 से 15 साल की उम्र के थे । 

मध्य प्रदेश के देवास जिले में मंगलवार दोपहर एक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में छोटे तालाब में नहाने के लिए गए बच्चों में दो सगे भाईयों सहित 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। देवास जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सोनकच्छ थाना क्षेत्र के गांव खजूरिया कंका में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे  इसी गांव के 7 बच्चे नहाने के लिए गांव के पास ही बने छोटे तालाब में पहुंचे थे । यह सभी बच्चे 11 से 15 साल की उम्र के थे । 

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 5 बच्चे डूबने लगे, यह देख कर बच्चों के दो अन्य साथी ग्रामीणों को खबर देने पहुंचे ।  ग्रामीणों ने तत्परता से तालाब पर आकर पानी में डूबे पांचों बच्चों को निकाला , किंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी । मृत बच्चों में दो सगे भाई भी शामिल है।मृतकों में पंकज पिता शैतान सिंह उम्र 14 वर्ष, बलवान पिता एवन सिंह उम्र 13 वर्ष ,अरुण पिता राजेंद्र उम्र 14 साल ,गोविंद पिता महेंद्र उम्र 15 वर्ष और अरविंद पिता एवन सिंह उम्र 11 वर्ष शामिल है ।

मृतकों में शामिल बलवान और अरविंद सगे भाई थे। सोनकच्छ थाना प्रभारी अविनाश सिंह सेंगर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाएं और पूरे तालाब की सर्चिंग की।  फिलहाल बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं । इस मामले में सोनकच्छ थाने में मर्ग कायम किया गया है । 

घटना की खबर मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे और पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी घटनास्थल पर पहुंच गए।  देवास कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे ने बताया कि बच्चे नहाने के लिए तालाब पर आए थे, इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।  प्रशासन द्वारा बच्चों को तालाब से निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी । इस ह्दय विदारक घटना के बाद  गांव में मातम छाया हुआ है ।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?