लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: राजगिरे का आटा खाने से एक परिवार के 12 लोग उल्टी-दस्त के शिकार,फैक्ट्री सील

By बृजेश परमार | Updated: May 6, 2023 20:15 IST

नलिया बाखल क्षेत्र में मुकेश मालवीय मूर्ति बनाने का काम करते हैं और उनका परिवार शुक्रवार का व्रत रखता है। व्रत होने पर सभी लोगों ने रात में फरियाल के रूप में राजगिरे के आटे की पूड़ियां बनाकर खाई थी। इसके सेवन के बाद सभी सदस्यों को घबराहट के बाद उल्टियां होने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देनलिया बाखल में रहने वाले एक ही परिवार के 12 सदस्य दूषित आटा खाने से बीमारखाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाईमक्सीरोड़ स्थित हंसता जोकर आटा फैक्ट्री को सील किया है

उज्जैन: शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के शिकार नलिया बाखल में रहने वाले एक ही परिवार के 12 सदस्यों को भर्ती कराया गया है। मालवीय परिवार में शुक्रवार के उपवास पर राजगिरे के आटे की पूड़ियां बनाकर खाने के बाद एक के बाद एक परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी दस्त होने लगे थे। पड़ोसियों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आटे की फैक्ट्री को सील किया है साथ ही शहर भर में सैंपलिंग की जा रही है। 

शहर के नलिया बाखल क्षेत्र में मुकेश मालवीय मूर्ति बनाने का काम करते हैं और उनका परिवार शुक्रवार का व्रत रखता है। व्रत होने पर सभी लोगों ने रात में फरियाल के रूप में राजगिरे के आटे की पूड़ियां बनाकर खाई थी। इसके सेवन के बाद सभी सदस्यों को घबराहट के बाद उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ती देख मुकेश सहित मंजूबाई, सचिन, चेतन सहित 12 सदस्यों को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में एक सदस्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। 

डा. भोजराज शर्मा के अनुसार एक ही परिवार के 12 सदस्यों को अस्पताल लाया गया था। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। शेष को भर्ती कर उनका रात भर उपचार किया गया। 4 को छोड़कर बाकी को शनिवार सुबह छुट्टी दे दी गई। शेष को शाम को छुट्टी दे दी गई। प्राथमिक स्तर पर यही सामने आया कि राजगिरे के आटे का सेवन सभी ने किया था। सभी में फूड पॉजनिंग के लक्षण सामने आए हैं। घटना के बाद शनिवार को सुबह खाघ एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित परिवार से जानकारी ली और मक्सीरोड़ स्थित हंसता जोकर आटा फैक्ट्री को सील किया है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग प्रभारी अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि प्रभावित परिवार मरीजों के परिजनों द्वारा बताया गया कि कुल 08 पैकेट हंसता जोकर राजगिरा आटा था, जिनमें से 06 पैकेट राजगीरा आटा का सेवन परिवार ने कर लिया था। 02 पैकेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जांच हेतु जप्त कर लिये गए। मरीजों के परिजनों द्वारा बताया कि उक्त राजगीरा आटा राजेन्द्र किराना नलिया बाखल से क्रय किया गया है। मरीजों की निशानादेही पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नलिया बाखल स्थित राजेन्द्र किराना स्टोर पर पहुँचे। जहाँ पास में रहने वाले मरीजों के परिजनों को बुलाया गया। मौके पर हसँता जोकर राजगीरा आटा नहीं पाया गया। राजेन्द्र किराना स्टोर से बताया गया कि उक्त फरियाली आटा मंयक ट्रेडर्स फव्वारा चौक से क्रय किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मंयक ट्रेडर्स पर जाकर जांच की गई जिसमें मौके पर हसँता जोकर राजगीरा आटा नहीं पाया गया।

 मौके पर स्वामीनारयण फरियाली आटा जांच हेतु नमूना लिया जाकर मौके पर कुल 22 किलोग्राम स्वामीनारायण फरियाली आटा को जप्त किया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हसँता जोकर के निर्माण ईकाई (फैक्ट्री) मालवा मसाला उद्योग मक्सी रोड़ उघोगपुरी पर जाकर तहसीलदार के साथ जांच की गई। मौके पर 200ग्राम के कुल 3000 पैकेट कुल 600 किलोग्राम एवं पिसने के लिये रखा राजगीरा कुल 1909 किलो 300 ग्राम राजगीरा (खड़ा) पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा राजगीरा 200 पैक आटा के नमूने लिये जाकर शेष 3000 किलोग्राम राजगीरा आटा को जप्त कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री को सील किया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनFood Processing DepartmentFood and Civil Supplies Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई