लाइव न्यूज़ :

मायावती की चेतावनी के बाद सकते में कमलनाथ सरकार, कहा- वापस होंगे मुकदमें

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 2, 2019 01:24 IST

माना जा रहा है कि मायावती की इसी चेतावनी के बाद आज सरकार की तरफ से विधि विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने अप्रैल 2018 में हुए दलित आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की.

Open in App

मध्यप्रदेश में बीते साल दलित आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे सरकार वापस करेगी. प्रदेश के विधि विधायकी मंत्री पीसी शर्मा ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि इस बारे में शीघ्र ही प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी.

बसपा प्रमुख मायावती ने कल ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर बीते साल अप्रैल में दलित आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों को मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकारों ने वापस नहीं लिया तो बसपा प्रदेश सरकारों से समर्थन वापस ले लेगी.

गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत न मिलने की स्थिति में बसपा ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को अपने विधायकों समर्थन दिया था. इसी तरह बसपा ने राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन दिया है. प्रदेश में बसपा के दो विधायकों के साथ-साथ सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन कांग्रेस को प्राप्त है. मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कुल 114 विधायक चुनाव जीत कर आए हैं जबकि सदन की कुल संख्या 230 के संदर्भ में सरकार बनाने के लिए न्यूनतम 116 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है. ऐसे में कांगे्रस को अपनी सरकार की स्थिरता बनाए रखने के लिए बसपा का समर्थन काफी महत्वपूर्ण है.

माना जा रहा है कि मायावती की इसी चेतावनी के बाद आज सरकार की तरफ से विधि विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने अप्रैल 2018 में हुए दलित आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विधि और विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी कहा कि 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे, सरकार इन्हें वापस लेगी. इसके अलावा पिछले 15 सालों में भाजपा सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर कई लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए थे, सरकार उन्हें भी वापस लेगी.

टॅग्स :मायावतीकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?