लाइव न्यूज़ :

लुधियाना पश्चिम उपचुनावः भारत भूषण आशु के सामने संजीव अरोड़ा?, कांग्रेस प्रत्याशी बोले-अरविंद केजरीवाल से मुकाबला, ‘आप’ बेचारे अरोड़ा की बलि दी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:40 IST

Ludhiana West by-election: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रह चुके आशु ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा ने चुनाव लड़ने को लेकर काफी विरोध जताया था।

Open in App
ठळक मुद्देLudhiana West by-election: जमीनी स्थिति का पूरा अंदाजा था।Ludhiana West by-election: अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में प्रवेश के लिए एक सीट खाली हो।Ludhiana West by-election: इस प्रक्रिया में ‘आप’ बेचारे अरोड़ा की बलि दे रही है।

Ludhiana West by-election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने रविवार को कहा कि उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार से नहीं, बल्कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से है, जो कथित तौर पर पंजाब से राज्यसभा में पीछे के रास्ते से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। आशु ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा विधानसभा क्षेत्र में कई बैठकों को संबोधित किया और आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा चुनाव लड़ने के लिए हिचकिचा रहे थे, क्योंकि उन्हें जमीनी स्थिति का पूरा अंदाजा था।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रह चुके आशु ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा ने चुनाव लड़ने को लेकर काफी विरोध जताया था, क्योंकि उन्हें जमीनी स्थिति का अच्छी तरह से अंदाजा था। बावजूद इसके, उन्हें मजबूरन चुनाव मैदान में उतारा गया, क्योंकि आम आदमी पार्टी के लिए यह जरूरी था कि अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में प्रवेश के लिए एक सीट खाली हो।

आशु ने कहा, "इस प्रक्रिया में ‘आप’ बेचारे अरोड़ा की बलि दे रही है।" कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशु ने कहा कि अरोड़ा को यह एहसास हो गया है कि आप के पैरों तले की जमीन खिसक चुकी है। अमृतसर में हाल ही में हुई जहरीली शराब त्रासदी के लिए आप सरकार पर निशाना साधते हुए आशु ने कहा कि लोग जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा रही है और सत्तारूढ़ पार्टी दावा कर रही है कि उसने नशा खत्म कर दिया है। आशु ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है क्योंकि वह न केवल अपने किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही हैं।

बल्कि उसने राज्य को अराजकता की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में छीनाझपटी की घटना होना और फिरौती के लिए कॉल आना आम बात हो गई है, क्योंकि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। 

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतपंजाब: विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

क्राइम अलर्ट"ब्लैक स्पॉट" और रफ्तार, कैमरे में कैद?, श्रद्धालुओं की कार 200 फुट गहरी खाई में गिरी?, जिंदा जलकर 2 मरे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश