लाइव न्यूज़ :

एलएसआर छात्रा आत्महत्या: संस्थागत जांच की मांग करते हुए छात्र यूजीसी मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा की मौत के मामले में संस्थागत जांच की मांग करते हुए यूजीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पिछले सप्ताह अपने परिवार की खराब माली हालत को देखते हुए शिक्षा पर होने वाले खर्च की चिंता में एलएसआर की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी ।

विरोध कर रहे छात्रों में से एक ने कहा, “इस महामारी के दौरान छात्रवृत्ति के वितरण में लापरवाही, प्रशासन की ओर से अनजान बने रहना और ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था ने अलग-अलग तरीकों से कई लोगों की जान ले ली है और ऐश्वर्या जैसे हजारों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है।”

धरने का आह्वान वाम समर्थित आल इंडिया स्टूडेंट अशोसिएशन(आइसा) के छात्रों ने किया था।

पुलिस ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही ऐश्वर्या का शव दो नवंबर को रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके में स्थित उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

गणित ऑनर्स की दूसरे वर्ष की छात्रा कोविड-19 महामारी के कारण छात्रावास बंद होने के बाद मार्च में दिल्ली से लौटी थी।

‘‘समाज में वर्ग-जाति-लिंग विभाजन के कारण डिजिटल डिवाइड(इंटरनेट सुविधाओं तक पहुंच में भेद) बढ़ता जा रहा है और जिसके परिणामस्वरूप असमानताएं बढ़ रही हैं जो महामारी के जाने के बाद भी प्रभावित करेंगी। हम एलएसआर छात्रा की संस्थागत हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं।”

विरोध कर रहे छात्रों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र में कहा गया है, ‘‘हम जेआरएफ और एसआरएफ सहित सभी लंबित छात्रवृत्तियों का वितरण और कॉलेज परिसरों, छात्रावासों और अन्य विश्वविद्यालय सुविधाओं को फिर से खोलना चाहते हैं।”

पत्र के मुताबिक,‘‘इंटरनेट का प्रावधान जरूरतमंद लोगों के लिए किया जाना चाहिए और सरकार को बिलों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। महामारी के बीच छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं । संसाधनों की कमी से लेकर सरकार की ओर से लचीलेपन की कमी से भारत के सबसे गरीब तबके के छात्रों की शिक्षा को बहुत नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल