लाइव न्यूज़ :

बीजेपी छोड़ना मतलब मेरे लिए राजनीति का आखिरी दिन: वरुण गांधी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 16, 2019 19:23 IST

सुलतानपुर से वर्तमान बीजेपी सांसद वरुण गांधी इस बार अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उनकी मां मेनका गांधी बेटे वरुण की सीट सुलतानपुर से इस बार का चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App

सुलतानपुर से वर्तमान सांसद वरुण गांधी और पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार वरुण गांधी ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होंगे। पिछले काफी दिनों से मीडिया रिपोर्ट में इस बात की चर्चा थी कि वरुण गांधी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में वरुण गांधी ने कहा है कि बीजेपी को छोड़ने का मतलब उनके लिए राजनीति का आखिरी दिन। 

सवाल-  जब वरुण से पूछा गया कि ऐसी अफवाह उठ रही थी कि आप बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं? क्या आपके दिमाग में ये बात आती है? 

जवाब- वरुण गांधी ने कहा,  मैं 15 साल पहले बीजेपी में शामिल हुआ था। जिस दिन मैंने बीजेपी की सदस्यता ली थी, उसी दिन कहा था कि अगर मैंने बीजेपी छोड़ी तो वह राजनीति में मेरा आखिरी दिन होगा। जो उस समय कहा था, वही आज का भी सच है। 

सवाल- लगभग हर जगह, बीजेपी उम्मीदवार मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आप क्या मुद्दे उठा रहे हैं?

जवाब-  मैं नेतृत्व के नाम पर ही वोट भी मांग रहा हूं, क्योंकि एक बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते ये बताना मेरा फर्ज है कि उनका देश सुरक्षित हाथों में है। मैं लोगों को अपने काम के बारे में भी बताता हूं जो मैंने किया था। 

जवाब- क्या आप राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे? 

जवाब- हां, मैं वो सब करूंगा जो मेरे पार्टी के शीर्ष मुझे करने को बोलेंगे। 

सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन पर वरुण गांधी ने क्या कहा? 

वरुण गांधी ने कहा- ''मेरा मानना ​​है कि 80% लोग राजनीति की आशा में वोट देते हैं। जब मैं गांवों में जाता हूं, तो मुझे (पीएम नरेंद्र मोदी ) मोदी जी के लिए एक बहुत बड़ी सद्भावना दिखाई देती है। दूसरी बात यह है कि सरकार की सामाजिक सुधार योजनाओं ने लोगों के जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। सपा-बसपा केवल जाति अंकगणित पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं; वे यह समझने में असमर्थ हैं कि लोग आशा पर वोट देते हैं। ये सिर्फ कागजी गठबंधन है। 

सुलतानपुर से वर्तमान बीजेपी सांसद वरुण गांधी इस बार अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उनकी मां मेनका गांधी बेटे वरुण की सीट सुलतानपुर से इस बार का चुनाव लड़ रही हैं।

टॅग्स :वरुण गांधीमेनका गाँधीसुल्तानपुरपीलीभीतलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए