लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कल जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, कुछ सांसदों का कट सकता है टिकट

By भाषा | Updated: March 15, 2019 19:14 IST

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 17वीं लोकसभा की 543 संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। इसके बाद 23 मई को नतीजा आएगा।

Open in App

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को होगी जिसके बाद पार्टी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर सकती है । इस सूची में अधिकतर नाम पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों से संबंधित होंगे । पहले चरण में 91 सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा । 

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 17वीं लोकसभा की 543 संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। इसके बाद 23 मई को नतीजा आएगा। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे । 

लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 42 सीटों के लिये मतदान होगा । इसके अलावा 11 अप्रैल के उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम की कुछ सीटों पर मतदान होगा । 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि भाजपा अपने कुछ वर्तमान सांसदों का टिकट काट सकती है । इसके साथ ही महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की कुछ सीटों के लिये उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है ।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज