लाइव न्यूज़ :

'अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान', गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि पर खड़गे ने केंद्र पर साधा निशान, कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2023 11:44 IST

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। उधर,  महा विकास अघाड़ी (MVA) ने भी किसान मुद्दों और घरेलू एवं वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध किया। 

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। दिल्‍ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये हो गई है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

खड़गे ने सरकार से सवाल किया कि ‘लूट के फरमान’ कब तक जारी रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया- “घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए। जनता पूछ रही है-अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?” कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, “मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!”

गौरतलब है कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। दिल्‍ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये हो गई है। पहले राजधानी में 1,053 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलता था। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर भी 350.50 रुपये महंगे हुए हैं।

वहीं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। उधर,  महा विकास अघाड़ी (MVA) ने भी किसान मुद्दों और घरेलू एवं वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध किया। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेएलपीजी गैसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज