लाइव न्यूज़ :

"लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं महाराष्ट्र में", डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2023 08:29 IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि लड़कियों के गुमशुदगी के ज्यादातर केस में लव जिहाद का एंगल सामने आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में "लव जिहाद" की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैंलव जिहाद का खुलासा लापता लड़कियों की गुमशुदगी की जांच से उजागर हो रहा है लव जिहाद को लेकर सरकार काफी चिंतित हैं और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा

मुंबई:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बेहद गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि राज्य में "लव जिहाद" की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। डिप्टी सीएम फड़नवीस ने कहा कि बढ़ते हुए लव जिहाद का खुलासा लापता लड़कियों की गुमशुदगी की जांच से उजागर हो रहा है।

देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को मुंबई में सह्याद्री गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मासूम लड़कियों को अंतर-धार्मिक विवाह में फंसाने, उनसे शाी करने और उसके बाद में उनके शोषण के कई उदाहरण हम सभी के सामने आ चुके हैं। हम इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं और इसे रोकने के लिए हम सख्त से सख्त कदम उठाएंगे।"

"लव जिहाद" के जरिये लड़कियों और महिलाओं पर अत्याचार के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कानून लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए सूबे के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र उन कुछ राज्यों में से है, जो लापता लड़कियों के मामलों की पहचान करने में सक्षम हैं।"

उन्होंने कहा कि लापता लड़कियों की कई शिकायतों में पुलिस ने जांच की और पता चला है कि ज्यादार मामले "लव जिहाद' से जु़ड़े हैं।" फड़नवीस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के गुमशुदगी के मामलों को महाराष्ट्र पुलिस बेहद गंभीरता से लेती है और मामले की तह तक जाती है, तब पता चलता है कि लड़कियों के लापता होने के ज्यादातर मामले लव जिहाद से जुड़ते हैं।

फड़नवीस ने कहा, “ऐसे मामलों में अपराध की मंशा पता लगाने की दर 90 से 95 फीसदी तक है। इतनी कामयाबी के बाद भी मैं मानता हूं कि मासूम लड़कियों के ऐसे शोषण को रोकने के लिए हमें और भी अधिक प्रयास करने होंगे।”

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने "लव जिहाद" के खिलाफ कानून को और सख्त किये जाने के मसले पर कहा, "केवल महाराष्ट्र ही नहीं कई राज्य इस पर काम कर रहे हैं। हम सभी पहलुओं का अध्ययन करेंगे और यह भी देखेंगे कि अन्य राज्य इस टिल मामले को कैसे देख रहे हैं और उनके खिलाफ रणनीति बना रहे हैं।"

टॅग्स :लव जिहाददेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज