लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम वोटरों वाले बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार, केजरीवाल का गर्वनेंस मॉडल दिल्ली को पसंद नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: May 18, 2019 12:04 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'वोटिंग से एक रात पहले जो हुआ। हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है। पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। ये 12-13 प्रतिशत हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, 'वोटिंग से एक रात पहले जो हुआ।केजरीवाल जीत की उम्मीद जताते हुए कहा, 'दिल्ली में काम बोलता है। लोग हमें हमारे काम के आधार पर वोट देंगे।'

दिल्ली में चुनाव खत्म हो चुके हैं। इसके नतीजें 23 मई को आने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां अलग-अलग दावे कर रही है। इसी बीच आखिरी समय में मुस्लिम वोटर कांग्रेस के पाले में चले जाने केजरीवाल के इस बयान पर दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित पलटवार किया।

उन्होंने कहा 'पता नहीं केजरीवाल क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। हर किसी को अपना वोट देने का अधिकार है। दिल्ली के लोग न तो इनका गर्वनेंस मॉडल समझ पाए हैं न ही लोग इसे पसंद करते हैं।'

बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'वोटिंग से एक रात पहले जो हुआ। हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है। पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। ये 12-13 प्रतिशत हैं।' इसके साथ ही अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में केजरीवाल जीत की उम्मीद जताते हुए कहा, 'दिल्ली में काम बोलता है। लोग हमें हमारे काम के आधार पर वोट देंगे।'

बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान हुए थे। मतगणना 23 मई को होगी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो मोदी-शाह के खिलाफ किसी भी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी एक ही शर्त होगी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह