लाइव न्यूज़ :

बिहारः निशाने पर लगा कांग्रेस के इन 5 विधायकों का तीर तो महागठबंधन में होंगे नीतीश, बीजेपी को लगेगा तगड़ा झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2018 03:33 IST

आलाकमान की चेतावनी के बाद कांग्रेस के पांच विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में जाते दिख रहे हैं।

Open in App

पटना, 4 जुलाई: बिहार कांग्रेस के पांच विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में जाते दिख रहे हैं। हालाकि नीतीश कुमार के समर्थन में जाने अथवा पार्टी लाईन के खिलाफ नहीं बोले जाने के आलाकमान की चेतावनी के बाद अब विधायक महागठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी को लेकर उनके साथ खड़े दिखाइ देने लगे। इस संबंध में बकायदा बयान भी दे रहे हैं। 

कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह के द्वारा अपने आलाकमान से नीतीश कुमार की वकालत करने के बाद कांग्रेस विधायकों में नीतीश कुमार के साथ खडे दिखने की होड़ मच गई है। एक बाद एक अभी तक पांच विधायक पार्टी और गठबंधन लाइन से अलग नीतीश के समर्थन में बयान दे चुके हैं।

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और विधान परिषद में पार्टी विधायक दल के नेता मदन मोहन झा की मौजूदगी में, शुरुआत विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने की थी और फिर विधायक शकील खां, तौशिफ आलम, सुदर्शन, मुन्ना तिवारी ने नीतीश के समर्थन में बयान दिए हैं।

कांग्रेस में नीतीश कुमार के कायल विधायकों की संख्या बढती जा रही है। वैसे कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी अपने विधायकों को मुंह बंद रखने की हिदायत दे चुके हैं। बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि हमने हिदायत की है कि पार्टी लाइन के खिलाफ कोई बयान नहीं देना है।

नीतिगत फैसला आलाकमान को लेना है। उनके स्तर पर फैसला लेना है और इस मामले में दोनों (राजद और कांग्रेस) के नेताओं के तरफ से एतिहयात बरतने की जरूरत है। अपने विधायकों को नीतीश के मामले में मुंह बंद रखने की हिदायत देने वाले प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी खुद कहते हैं कि नीतीश कुमार अच्छे नेता हैं लेकिन संगत बुरी है, पहले नीतीश कुमार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

नीतीश कुमार ने लालू यादव को फोन कर पूछा हालचाल, राजनीति में अटकलें हुई तेज

ऐसे में कांग्रेस विधायकों में नीतीश कुमार के समर्थन में खडे होने का बढता काफिला देखकर लग रहा है कि पार्टी पर एक बार फिर टूट का खतरा मंडराने लगा है। जब अशोक चौधरी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया था और पार्टी टूट के कगार पर खडी हो गई थी। राजनीति के जानकार भी इसे पार्टी के लिए शुभ संकेत नही मान रहे हैं। उन्हें अब लगने लगा है कि कहीं देरे सबेर कांग्रेस के विधायक टूटकर नीतीश कुमार के साथ न चले जायें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल