लाइव न्यूज़ :

क्या पीएम मोदी दोबारा आ रहे हैं? जानिए एग्जिट पोल पर जनता की राय

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 20, 2019 20:05 IST

एग्जिट पोल पर लोगों की क्या राय है यह जानने के लिए लोकमत न्यूज की टीम लोगों के बीच निकली और उनसे जाना कि एग्जिट पोल के आंकड़ों से वे कहां तक सहमत हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद तमाम मीडिया चैनल और वेबसाइट ने अपने एग्जिट पोल लोगों के सामने पेश किए। ये एग्जिट पोल एक अनुमान मात्रा होते हैं लेकिन अब देखना ये है कि ये अनुमान कहां तक खरा उतरता है। एग्जिट पोल पर लोगों की क्या राय है यह जानने के लिए लोकमत न्यूज की टीम लोगों के बीच निकली और उनसे जाना कि एग्जिट पोल के आंकड़ों से वे कहां तक सहमत हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं कुछ ऐसी रहींजब लोगों से हमने सवाल किया कि इस एग्जिट पोल के नतीजे कहां तक खरे उतरते हैं तो लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने कहा कि इस एग्जिट पोल पर 100 प्रतिशत भरोसा नहीं किया जा सकता। लेकिन ज्यादातर लोगों ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सही बताया। उनका मानना है कि 23 मई को आने वाले फाइनल नतीजे भी इसी के इर्द-गिर्द होंगे।

ज्यादातर लोगों का मानना है कि बीजेपी को 300 के ऊपर ही सीटें मिलने वाली हैं और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कुछ का मानना है कि मोदी सरकार ही आएगी, लेकिन 2014 में जितना बहुमत प्राप्त किया था उतना मिलने की उम्मीद कम है।

कुछ एग्जिट पोल्स में एनडीए 330 पारन्यूज 18 के एग्जिट पोल में एनडीए को 336, इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्व में एनडीए को 339 से 365 और न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को 350 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए में बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू, केंद्र सरकार में शामिल लोजपा और महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी सीटें शिवसेना भी शामिल है। इसके अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल हैं। अगर इन पार्टियों को कुल मिलाकर 35 या उससे कम सीटें मिली तभी बीजेपी अपने दम पर 300 सीट ला सकती है।

Lok Sabha Election Exit Polls 2019 के नतीजे-

 चैनल-एजेंसीबीजेपी+ (NDA)कांग्रेस+  (UPA)अन्य
1टाइम्स नाउ- VMR30614294
2एबीपी न्यूज़ - एसी नील्सन277130135
3रिपब्लिक टीवी-C voter 287128127
4रिपब्लिक भारत - जन की बात305124113
5न्यूज नेशन282-292118-126130-138
6इंडिया न्यूज़298118126
7News 18- IPSOS33682124
8सुदर्शन न्यूज़313121108
9इंडिया टीवी - CNX300120122
10न्यूज 24-टुडे चाणक्य3509597
11इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया339-36577-10879-111
12The Neta-News X242164136
टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज