लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2019: सुप्रिया सुले को बेस्ट विमन पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड, यहां देखें अवॉर्ड्स की पूरी सूची

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2019 14:45 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2019: चुनिंदा सांसदों को जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाता है उनमें लोकसभा एवं राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देLokmat Parliamentary Awards 2019: मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह यादव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्डलोकसभा से सुप्रिया सुले को बेस्ट विमन पार्लियामेंट्री ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Lokmat Parliamentary Awards 2019: लोकमत पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड की तीसरी श्रृंखला में उन 8 सांसदों को चयन हो गया है जिन्हें पुरस्कृत किया जाना है। इसके तहत आठ अलग-अलग वर्गों में विभिन्न सांसदों के नाम का चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय एक विशेष ज्यूरी ने किया है। इन सांसदों को मंगलवार को दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस पुरस्कार के लिए चार लोकसभा सांसदों और इतने ही राज्य सभा सांसदों का चयन हुआ है। चुनिंदा सांसदों को जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा एवं राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद शामिल हैं। आईए, जानते हैं विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाले इन सांसदों के नाम..

Lokmat Parliamentary Awards 2019: लोकसभा (Lok Sabha) से पुरस्कार जीतने वाले सांसद 

1. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award)- मुलायम सिंह यादव

2. बेस्ट पार्लियामेंट्री ऑफ द ईयर अवॉर्ड (Best Parliamentarian of the Year Award)- सौगत राय

3. बेस्ट विमन पार्लियामेंट्री ऑफ द ईयर अवॉर्ड (Best Woman Parliamentarian of the Year Award)- सुप्रिया सुले

4. बेस्ट डेब्यू विमन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवॉर्ड (Best Debut Woman Parliamentarian of the Year)- भारती प्रवीण पवार

Lokmat Parliamentary Awards 2019: राज्य सभा (Rajya Sabha)  से पुरस्कार जीतने वाले सांसद 

1. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award)- मनमोहन सिंह

2. बेस्ट पार्लियामेंट्री ऑफ द ईयर अवॉर्ड (Best Parliamentarian of the Year Award)- तिरुचि शिवा 

3. बेस्ट विमन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर द अवॉर्ड (Best Woman Parliamentarian of the Year Award)- कहकशां परवीन

4. बेस्ट डेब्यू विमन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवॉर्ड (Best Debut Woman Parliamentarian of the Year) विप्लव ठाकुर

गौरतलब है कि पुरस्कृत किए जाने वाले सांसदों के चयन के लिए जो चयन समिति (ज्यूरी) गठित इस बार गठित की गई थी उसमें शरद पवार (अध्यक्ष), सुभाष सी. कश्यप (सह-अध्यक्ष), लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, बीजेपी सांसद सी. आर. पाटिल, आरएसपी सांसद एन.के. प्रेमचंदन, अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल, बीजेपी महासचिव एवं सांसद सरोज पांडे, पूर्व सांसद और लोकमत समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व सांसद विजय दर्डा, नेटवर्क 18 के प्रबंध निदेशक राहुल जोशी, हिंदी हिंदुस्तान के मुख्य संपादक शशि शेखर और लोकमत के राष्ट्रीय संपादक तथा चयन मंडल के सचिव हरीश गुप्ता शामिल रहे।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सशरद पवारमनमोहन सिंहमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला