लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: कल होगा समारोह आयोजित, बीते साल इन दिग्गजों को किया गया था सम्मानित

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 20, 2019 16:02 IST

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019: कार्यक्रम के दौरान एक्टर रीतेश विलासराव देशमुख सीएम देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार लेंगे। इसके साथ ही शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का ओजस्वी भाषण होगा।

Open in App

हर वर्ष की भांति कल (20 फरवरी) 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019' अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजनीति से लेकर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बता दें, लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में बॉलीवुड व समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है। पिछले कई सालों से इस अवॉर्ड का आयोजन होता आ रहा है। 

बीते साल देवदास फिल्म से बॉलीवुड में गाने की शुरुआत करने वाली श्रेया घोषाल को सम्मानित किया गया था। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार को एक स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अक्षय को सोशल इन्फ्लूअन्सर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। हमेशा अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इस समारोह में शिरकत की थी, जिन्हें बेस्ट पॉवर आयकॉन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

इस साल भी लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अप्पासाहब धर्मांधिकारी, बाबासाहब कल्याणी, शिल्पकार राम सुतार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्ठी, रीतेश विलासराव देशमुख,विक्की कौशल, नोह मासिल, स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज शामिल होंगे। 

कार्यक्रम के दौरान एक्टर रीतेश विलासराव देशमुख सीएम देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार लेंगे। इसके साथ ही शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का ओजस्वी भाषण होगा। इस अवॉर्ड समारोह के दौरान दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और रोहित शेट्टी के साथ खास बातचीत होगी। 

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2018महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला