लाइव न्यूज़ :

लोकमत समूह जवाहरलाल दर्डा जी की जन्मशताब्दी पर आयोजित कर रहा है नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मीडिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 20:00 IST

लोकमत समूह अपने संस्थापक जवाहरलाल दर्डा जी की जन्मशताब्दी और लोकमत समाचार के नागपुर संस्करण के शानदार 50 साल पूरे होने पर लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मीडिया का आयोजन कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मीडिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी विशेष अतिथि के तौर पर कार्यकम में हिस्सा लेंगेइस कार्यक्रम के तहत 'क्या भारतीय मीडिया का ध्रुवीकरण हो चुका है' विषय पर पत्रकारों के बीच चर्चा होगी

मुंबई: लोकमत समाचार समूह अपने संस्थापक जवाहरलाल दर्डा जी की जन्मशताब्दी और लोकमत समाचार के नागपुर संस्करण के शानदार 50 साल पूरे होने पर लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मीडिया का आयोजन कर रहा है।

आगामी 20 अगस्त को आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और उनके साथ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मंच साझा करेंगे।

लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मीडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित सेमिनार में 'क्या भारतीय मीडिया का ध्रुवीकरण हो चुका है' विषय पर देश के सुप्रसिद्ध पत्रकारों के बीच मंथन भी होगा।

इस सेमिनार में पत्रकारिता जगत के जिन दिग्गजों की राय-शुमारी होगी। उनमें द प्रिंट के एडिटर इन चीफ शेखर गुप्ता, टीवी टुडे ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई, न्यूज 24 के पूर्व मैनेजिंग एडिटर और स्वतंत्र पत्रकार अजीत अंजुम, द वायर की आरफा ख़ानम शेरवानी, विऑन की पालकी शर्मा उपाध्याय, नागपुर और औरंगाबाद के स्टेट इनफार्मेशन कमिश्नर राहुल पांडे, लोकमत समाचार नागपुर के पूर्व संपादक एसएन विनोद, हिंदुस्तान टाइम्स नागपुर के एसोसिएट एडिटर प्रदीप मइत्रा, नागपुर की एबीपी नेटवर्क की एडिटर सरिता कौशिक प्रमुख होंगे।

यह परिचर्चा को सेशन में आयोजित की जाएगी। पहला सेशन दिन में 10:30 मिनट से दोपहर के 01:30 बजे तक और दूसरा सेशन दोपहर में 02:00 बजे से 03:30 बजे तक चलेगा। इस भव्य सेमिनार का आयोजन होटल सेंटर प्वॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में होगा।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरदेवेंद्र फड़नवीसलोकमत नागपुरमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए