लाइव न्यूज़ :

Lokmat Digital Influencer Awards 2021: लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड का आयोजन आज, सोशल मीडिया के 'सुपरस्टार' का होगा सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 10:41 IST

लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स अवॉर्ड (Lokmat DIA) पुरस्कार के लिए हजारों लोगों को नामांकित किया गया था। ऐसे में विजेता के नाम को लेकर काफी उत्सुकता है।

Open in App

मुंबई: प्रतिष्ठित लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स अवॉर्ड (Lokmat DIA) का आयोजन आज मुंबई के सहारा स्टार में आयोजित किया जाएगा। यह अवॉर्ड सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए ज्ञान और सूचना प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ और प्रभावशाली व्यक्तियों को दिया जाएगा।

ऐसे में दुनिया भर से लाखों लाइक्स, लाखों कमेंट्स और व्यूज के साथ सोशल मीडिया के ये खास लोग पहली बार एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को जोड़ने में डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हें सोशल मीडिया को संचार का एक प्रभावी माध्यम बनाने का भी श्रेय है। 

ऐसे में पहली बार इन डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान लोकमत मीडिया ग्रुप की ओर से किया जाएगा। साथ ही एक-दूसरे से जुड़ने का भी ये सुनहरा मौका होगा।

Josh शॉर्ट वीडियो ऐप भी लोकमत के साथ

लोकमत मीडिया ग्रुप के इस खास आयोजन में जोश शॉर्ट वीडियो ऐप भी उसके साथ है।  जोश शॉर्ट वीडियो ऐप इस कार्यक्रम का प्रायोजक है। ये ऐप अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। यह पूरी तरह से भारतीय है और देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। Play Store पर अब तक 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इसे डाउनलोड हो चुके हैं। इसके 124 मिलियन सक्रिय यूजर्स हैं और यह 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

Lokmat DIA पुरस्कार के लिए हजारों लोगों को नामांकित किया गया था। ऐसे में विजेता के नाम को लेकर काफी उत्सुकता है। ये अवॉर्ड कई श्रेणियों जैसे खाना, पत्रकारिता, कोरियोग्राफी, हास्य, सबसे अधिक वायरल सामग्री, आध्यात्मिक, सौंदर्य, यात्रा, फैशन, बॉलीवुड इन्फ्लुएंसर, फोटोग्राफी, संगीत, फिटनेस, डिजिटल क्रिएटर, खेल, कला-संस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा, बच्चे, ऑटोमोबाइल में दिया जाएगा। विजेताओं का चयन फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर ओरिजनल कंटेन्ट, फॉलोअर्स, कमेंट, लाइक्स, व्यूज के आधार पर किया गया है।

टॅग्स :लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्समुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज