लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होंगे कुमार विश्वास! पूर्वी दिल्ली से 'आप' की आतिशी के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2019 15:32 IST

सूत्रों के अनुसार हाल में बीजेपी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को मीनाक्षी लेखी के स्थान पर नई दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी से मुलाकात के बाद कुमार विश्वास के बीजेपी में जाने की अटकलेंकुमार विश्वास बीजेपी में गये तो पूर्वी दिल्ली से मिल सकता है टिकटकुमार विश्वास ने पिछली बार अमेठी से 'आप' के टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव

कुमार विश्वास के अगले कुछ दिनों में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी और कुमार विश्वास के बीच हाल में हुई मुलाकात ने इस अटकलों को हवा दी है। सूत्रों के अनुसार विश्वास अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो उन्हें पार्टी पूर्वी दिल्ली से 'आप' की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ चुनाव में उतारा जा सकता है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी की दिल्ली यूनिट केंद्रीय नेतृत्व के पास कुमार विश्वास का नाम लेकर जाएगी। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के आखिर तक बीजेपी दिल्ली में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। अगर कुमार विश्वास को पूर्वी दिल्ली भेजा जाता है तो संभव है कि महेश गिरी को गुजरात के जूनागढ़ भेजा जा सकता है। पिछली बार महेश गिरी यहां से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

सूत्रों के अनुसार हाल में बीजेपी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को मीनाक्षी लेखी के स्थान पर नई दिल्ली से टिकट दिया जा सकता  है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मनोज तिवारी और कुमार विश्वास के बीच सोमवार को देर रात तक हुई थी। विश्वास ने पिछली बार 2014 में 'आप' के टिकट पर अमेठी से राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। विश्वास 'आप' के संस्थापकों में से एक हैं। 

हालांकि, पिछले साल की शुरुआत में बिजनेसमैन सुशील गुप्ता और चार्टड अकाउंटेंट एनडी गुप्ता को 'आप' की ओर से राज्य सभा भेजे जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी और तभी से अरविंद केजरीवाल और उनके बीच रिश्तों में खटास आने लगी। कई जानकारों को मानना है कि विश्वास राज्य सभा जाना चाहते थे लेकिन केजरीवाल इसके लिए तैयार नहीं हुए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकुमार विश्वासमनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट