लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा सांसद मनोज तिवारी को 'नाचने वाला'  बताया, सीईओ से सीएम की शिकायत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 11:56 IST

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से आप के उम्मीदवार दिलीप पांडेय के पक्ष में वोट मांगने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडे जी (आप उम्मीदवार दिलीप पांडेय) को नाचना नहीं आता। पांडे जी को काम करने आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।' एएनआई ने यह वीडियो जारी किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल यह कहते पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं। इस बार आप की ओर से दिलीप पांडे चुनावी मैदान में हैं, वहीं शीला दीक्षित कांग्रेस की ओर से हैं।तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ‘भ्रष्ट आचरण’ में शामिल हैं और उन्होंने आदर्श आचार संहिता को तोड़ा है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिकायत की है। तिवारी ने सीईओ दफ्तर से कहा है कि केजरीवाल ने ‘जानबूझकर’ उनके पेशे और पूर्वांचली समुदाय का अपमान किया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप के प्रत्याशी दिलीप पांडे के पक्ष में आयोजित एक रैली में केजरीवाल ने कहा था, ‘‘मनोज तिवारी बहुत अच्छा नाचता है, लेकिन पांडे जी को नाचना नहीं आता है।’’

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी को 'नाचने वाला'  बताया। अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा कि मनोज तिवारी को काम करने नहीं आता, बल्कि सिर्फ नाचने आता है इसलिए उन्हें वोट मत देना। दरअसल, शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडेय के पक्ष में वोट मांगने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडे जी (आप उम्मीदवार दिलीप पांडेय) को नाचना नहीं आता। पांडे जी को काम करने आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।' समाचार एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो जारी किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल यह कहते पाए गए हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी अपनी शिकायत में अभिनेता एवं गायक तिवारी ने कहा, ‘‘ मेरा पेशा अनैतिक या अवैध नहीं है। देश के लोग इस पेशे से जुड़कर गर्व महसूस करते हैं। मैं लोगों की सेवा करता हूं और दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचलियों का प्रतिनिधित्व करता हूं।’’

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ‘भ्रष्ट आचरण’ में शामिल हैं और उन्होंने आदर्श आचार संहिता को तोड़ा है। अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे गाली देकर उन्होंने सीधे तौर पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है और अब पूर्वांचल के लोग उन्हें उसी तरह बताएंगे कि इसका क्या परिणाम होता है।

बता दें कि मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं। इस बार आम आदमी पार्टी की ओर से दिलीप पांडे चुनावी मैदान में हैं, वहीं शीला दीक्षित कांग्रेस की ओर से हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019उत्तर पूर्वी दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए