लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर VVPAT के साथ EVM का होगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: September 6, 2018 05:03 IST

श्रीनिवास ने बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य के सभी 72,723 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी के साथ ईवीएम के इस्तेमाल का निर्णय लिया है।

Open in App

पटना, 06 सितंबरः भारत निर्वाचन आयोग ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बुधवार को तैयारी शुरू कर दी। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर ईवीएम और वीवीपीएटी के प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) को लेकर यहां एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें सभी जिला रिटर्निंग अधिकारी-सह-जिला मजिस्ट्रेट, सभी उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी उपचुनाव अधिकारी, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दलों, एनजीओ और अन्य के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

श्रीनिवास ने बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य के सभी 72,723 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी के साथ ईवीएम के इस्तेमाल का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि कुल 86,000 वीवीपीएटी मशीनें पहले ही लायी जा चुकी हैं जिनके प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) अगले एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

श्रीनिवास ने कहा कि एफएलसी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ईवीएम को जिला मजिस्ट्रेट, अन्य अधिकारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुहरबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही हैं या नहीं इसकी बीईएल के इंजीनियरों ने जांच की है ।

श्रीनिवास ने कहा कि कार्यशाला के पहले सत्र में आयोग के सचिव मधुसूदन गुप्ता और राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर अतीक अहमद सिद्दीकी ने ईवीएम और वीवीपीएटी को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज