लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को सिनेमाघरों में लाइव प्रसारित होंगे चुनाव नतीजे; महाराष्ट्र के इन शहरों में होगी ये सुविधा, पढ़ें पूरी डिटेल्स

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2024 16:04 IST

Lok Sabha Elections 2024: केवल मूवीमैक्स थिएटर ही देश भर से वोटों की गिनती और ब्रेकिंग न्यूज सहित लाइव कवरेज दिखाएंगे।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां चरण का मतदान 1 जून को होना है। पहले छह चरणों के बाद कल सातवें चरण के मतदान के बाद चुनाव संपन्न हो जाएंगे। वहीं, इसके नतीजे 4 जून को सामने आने वाले हैं। 4 जून को यह साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी और जनता ने किसे चुना है। इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र के शहरों में दर्शकों को लाइव नतीजे दिखाए जाएंगे। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, मुंबई में और अन्य शहरों में सिनेमाघरों में चुनावी नतीजों का प्रसारण किया जाएगा ऐसे में चार जून को जनता लाइव वोटों की गिनती देख पाएगी।  

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कई मूवी थिएटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोकसभा चुनाव के नतीजों को लाइव दिखाएंगे, जिससे लोगों को देश में चल रहे राजनीतिक ड्रामा को देखने का मौका मिलेगा।

कितना होगा टिकट?

केवल मूवीमैक्स थिएटर ही वोटों की गिनती और देश भर की ब्रेकिंग न्यूज स्टोरीज सहित लाइव कवरेज दिखाएंगे। एक सूत्र ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया, "महाराष्ट्र के हर मूवीमैक्स थिएटर में नतीजे दिखाए जाएंगे। टिकट की कीमत 99 रुपये होगी।"

टिकट बुकमायशो, पेटीएम के साथ-साथ मूवीमैक्स की वेबसाइट सहित सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि मीरा रोड, ठाणे, कांजुरमार्ग और नागपुर में मूवीमैक्स मंगलवार को सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक को दिखाएगा।

बता दें कि 1 जून को आखिरी वोट पड़ने के तुरंत बाद, विभिन्न एजेंसियां ​​संभावित विजेताओं की भविष्यवाणी करते हुए एग्जिट पोल नंबर जारी करना शुरू कर देंगी। 4 जून को भारत का चुनाव आयोग अंतिम परिणाम घोषित करेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024मुंबईमहाराष्ट्रPVR Cinemas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए