लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक लोकसभा सीट: बीजेपी के डॉ हर्षवर्धन का जलवा बरकरार, रुझानों में आधे वोटों से कांग्रेस से आगे

By स्वाति सिंह | Updated: May 23, 2019 12:58 IST

राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक चांदनी चौक पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन बढ़त बनाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना जारी है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक चांदनी चौक पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन बढ़त बनाए हुए हैं।

हर्षवर्धन को 41293 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के जेपी अग्रवाल 22410 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और आम आदमी पार्टी कैंडिडेट पंकज गुप्ता को 11797 वोट मिले हैं। हालांकि, अग्रवाल का आरोप है कि उनके मतगणना एजेंटों की 'गैर-मौजूदगी' में स्ट्रांगरूम खोले गए। 

बता दें कि राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक झटका लगता दिख रहा है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार महज दो सीटों पर दूसरे स्थान पर हैं। 

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चांदनी चौक सीट पर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी से 29,797 मत से पीछे चल रही हैं और दूसरे स्थान पर हैं। पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्र से 37,387 मत से आगे चल रहे हैं।

दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी अपने निकटतम उम्मीदवार, आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 30,755 मत से आगे चल रहे हैं। नयी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय माकन से 10,486 मत से आगे चल रही हैं।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के हंसराज हंस आप के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगन सिंह से 46,379 मत से आगे चल रहे हैं। 

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक लोकसभा सीट पर बीजेपी का परचम लहराया था। इस सीट पर बीजेपी के डॉ हर्षवर्धन, आम आदमी पार्टी के आशुतोष और कांग्रेस के दिग्गज कपिल सिब्बल ने चुनाव लड़ा था।

साल 2014 में इस सीट पर कुल 69 फीसदी मतदान हुआ था। डॉ हर्षवर्धन ने 437938 वोटों के साथ चुनाव जीता। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने कुल 176206 वोट हासिल किए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचांदनी चोकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल