लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस के लिए पाॅलिटिकल चांस, बीजेपी के लिए चुनावी चुनौती?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 5, 2019 18:41 IST

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में से 2014 के चुनावों में बीजेपी ने सभी 25 सीटें जीत ली थी, इसलिए यह चुनाव जहां कांग्रेस के लिए अधिक-से-अधिक सीटें हांसिल करने का बेहतर अवसर है, वहीं बीजेपी के लिए सभी सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के दो केन्द्रीय मंत्री के सामने भी 2014 की जीत दोहराने की चुनौती है. अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैंजयपुर शहर में कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल और बीजेपी के रामचरण बोहरा के बीच फैसला होना है. 

लोकसभा चुनाव के राजस्थान में अंतिम चरण में 6 मई को शेष बची 12 लोस सीटों पर मतदान होगा. इससे पहले 29 अप्रैल को पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान हो चुका है. राजस्थान में जिन 12 सीटों पर मतदान होगा, वे हैं- जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर, जहां कुल 134 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। 

क्योंकि, राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में से 2014 के चुनावों में बीजेपी ने सभी 25 सीटें जीत ली थी, इसलिए यह चुनाव जहां कांग्रेस के लिए अधिक-से-अधिक सीटें हांसिल करने का बेहतर अवसर है, वहीं बीजेपी के लिए सभी सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है.

इस चरण में बीजेपी के दो केन्द्रीय मंत्री के सामने भी 2014 की जीत दोहराने की चुनौती है. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल से है. 

इसी तरह, जयपुर ग्रामीण सीट से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उन्हें कांग्रेस विधायक कृष्ण पूनिया चुनौती दे रही हैं.

जयपुर शहर में कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल और बीजेपी के रामचरण बोहरा के बीच फैसला होना है. 

दौसा में दो महिला नेताओं की दिलचस्प चुनावी जंग है. बीजेपी ने यहां से जसकौर मीणा को टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने सविता मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है. 

उधर, अलवर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह मैदान में हैं, जिनका बीजेपी उम्मीदवार मस्तनाथ मठ, रोहतक, हरियाणा के महंत बाबा बालकनाथ से मुकाबला है.

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद एनडीए में शामिल होने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल नागौर लोस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां कांग्रेस से ज्योति मिर्धा उम्मीदवार हैं.

श्रीगंगानगर सीट पर बीजेपी के निहालचंद मेघवाल और कांग्रेस के भरत मेघवाल के बीच मुकाबला है, तो झुझुनूं में कांग्रेस ने श्रवण कुमार और बीजेपी ने नरेंद्र खीचड़ के बीच चुनावी जंग है.

करौली-धौलपुर में बीजेपी के मनोज राजोरिया एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से संजय जाटव को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

चुनाव के इस चरण में जाट, मीणा और गुर्जर मतदाताओं की विशेष भूमिका है, देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस या बीजेपी, दोनों में से कौनसी पार्टी जाति समीकरण को साधने में सफल हो पाती है?

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह