लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गुजरात से पीएम मोदी नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी नेता ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: March 28, 2019 05:35 IST

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि चूंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, लिहाजा एक और राष्ट्रीय स्तर के नेता के राज्य से चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम हैं। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की गुजरात इकाई की ओर से की जा रही मांग के बावजूद हो सकता है कि वह राज्य की किसी लोकसभा सीट से इस बार चुनाव नहीं लड़ें। भाजपा के एक नेता ने यहां यह जानकारी दी। मोदी ने 2014 में गुजरात की वड़ोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीटों से चुनाव जीता था और बाद में उन्होंने वड़ोदरा सीट छोड़ दी थी। 

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि चूंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, लिहाजा एक और राष्ट्रीय स्तर के नेता के राज्य से चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि वे एक राज्य से राष्ट्रीय स्तर के दो नेताओं को उतारेंगे। गुजरात की किसी सीट से मोदी के चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है।’’ प्रदेश भाजपा नेताओं ने मोदी से गुजरात की किसी सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हो सके। 

गौरतलब है कि 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा को पिछले दो दशकों में सबसे कम सीटें (99) मिली थीं जबकि कांग्रेस की सीटें 16 से बढ़कर 77 हो गई थीं।

मंगलवार तक भाजपा में ऐसी अटकलें थीं कि मोदी सूरत से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह सही नहीं हैं। भाजपा ने सूरत सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा अब तक नहीं की है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला