लाइव न्यूज़ :

भदोही कांग्रेस अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने चुनाव से एक दिन पहले पार्टी छोड़ प्रियंका गांधी पर लगाया गंभीर आरोप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 12, 2019 21:20 IST

Lok Sabha Elections 2019: भदोही में कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत यादव का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिंद और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के भदोही में चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने पार्टी छोड़ी और प्रियंका गांधी पर उन्हें अपमानजनक बातें कहने का आरोप लगाया।भदोही से कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत यादव, बीजेपी के रमेश बिंद और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के बीच मुकाबला है।

Lok Sabha Elections 2019: उत्तर प्रदेश के भदोही से कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं नीलम मिश्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले पार्टी छोड़ दी। नीलम मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाया। नीलम मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''लोकसभा टिकट बाहरी रमाकांत यादव को दिया गया जोकि भारतीय जनता पार्टी से आए थे। यह हमारे लिए बड़ा झटका था। एक बैठक में हमने इस बारे में प्रियंका गांधी से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नाखुश हो गईं और अपमानजनक बातें कहीं।''

भदोही में कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत यादव का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिंद और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के साथ है।

बता दें कि रमाकांत यादव को बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। उनका खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। बीते गुरुवार को चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी भेजा। आयोग ने मीडिया में रमाकांत द्वारा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्रकाशित न कराने पर नोटिस भेजा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ अगर कोई आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में सार्वजनिक कराना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्रिंट मीडिया में तीन दफा प्रकाशित कराने के बाद एक कॉपी चुनाव आयोग को देनी होगी। पर्चा भरने के दौरान भी यह जानकारी देनी होती है। रमाकांत यादव ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों पालन नहीं किया। 

रविवार को भदोही से चौंकाने वाली एक और खबर भी आई। मतदान के दौरान वर्तमान विधायक दीनानाथ भास्कर ने फर्जी मतदान को लेकर विवाद में एक पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी को कथित तौर पर पीट दिया। पीठासीन अधिकारी राधेश्याम ने पीटे जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभदोहीप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज