लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजनाथ ने लगाया था शत्रुघ्न के लिए वीटो पॉवर, 2014 में पूरी पार्टी थी शॉटगन से नाराज

By संतोष ठाकुर | Updated: April 17, 2019 08:19 IST

पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने की अटकलें पर सभी चौंके हैं, लेकिन इस चर्चा से सबसे ज्यादा हैरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं. इसकी वजह यह है कि उन्होंने ही पिछले आम चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की टिकट के लिए वीटो पॉवर का उपयोग किया था.

Open in App

लखनऊ से सिने अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है. वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर महागठबंधन की कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हो सकती हैं. इसकी वजह यह है कि कभी भाजपा के रहे 'शत्रु' अब उनके 'मित्र' हैं और उनके साथ हैं. साथ ही वह कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं.पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने की अटकलें पर सभी चौंके हैं, लेकिन इस चर्चा से सबसे ज्यादा हैरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं. इसकी वजह यह है कि उन्होंने ही पिछले आम चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की टिकट के लिए वीटो पॉवर का उपयोग किया था. जबकि पार्टी का संसदीय दल उन्हें टिकट देने के पक्ष में नहीं था.भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा लखनऊ से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने की इजाजत देते हैं तो यह न केवल एक दुखद स्थिति होगी, बल्कि अहसान भूलने का भी मामला होगा. इसकी वजह यह है कि जब 2014 के चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं देने और उनकी जगह किसी अन्य को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई थी तो उस समय बतौर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हस्तक्षेप किया था.उन्होंने पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उन्हें हासिल वीटो पॉवर (बहुमत के विरुद्ध निर्णय करने का अधिकार) के अधिकार का प्रयोग करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट देने के लिए न केवल पुरजोर वकालत की, बल्कि उन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार भी घोषित किया.एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि पार्टी उस समय शत्रुघ्न सिन्हा से किस कदर नाराज थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चुनाव में पार्टी का कोई भी शीर्ष नेता उनके यहां रैली करने तक नहीं गया था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हाराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज