लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: एनडीए बिहार में 40 सीटों जीतेगी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कांग्रेस और राजद पर किया हमला, सीट शेयरिंग पर सिर फुटव्वल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 15:12 IST

Lok Sabha Elections Bihar LS polls 2024: बिहार में 40 लोकसभा सीटों में एनडीए हुई सीट बंटवारे के अनुसार भाजपा 17, जदयू 16, लोजपा(रा) 5, हम 1 और रालोमो 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजद 29, कांग्रेस 9 और वाम दलों को 5 सीट दिया गया है।पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया।भारी संख्या में ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Lok Sabha Elections Bihar LS polls 2024: भाजपा के द्वारा आरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने महागठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव होने दीजिए महागठबंधन का कहीं कोई वजूद नहीं रहेगा। आरके सिंह ने दावा किया कि इस बार भाजपा बिहार में 40 सीटों पर चुनाव जीतेगी और पीएम मोदी के द्वारा कहा गया अबकी बार 400 पार को सही साबित करेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में गठबंधन नाम की कोई चीज है ही नहीं, वहां तो सर-फुटव्वल वाला हालत बना हुआ है।

आरके सिंह ने कहा कि उम्मीदवार को टिकट नहीं मिल रहा है तो मुंह फुला रहे हैं। सीट बंटवारा से पहले ही सिंबल दे दिए जा रहे हैं तो उनमें गठबंधन जैसी कोई बात रही ही कहा है। यह सब तो पहले ही खत्म हो चुका है। वहीं, पप्पू यादव को लेकर उन्होंने कहा कि आप खुद समझ लीजिये वहां क्या हालात हैं? जब सीट दूसरे पार्टी के नेता को दिया गया तो भी वहां से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

जबकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी पार्टी को मर्ज कर लिया था। इसके बाद अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा है तो फिर एकता की बात ही कहां है? उन्होंने कहा कि राजद इस बार किन्हीं को चुनाव मैदान में उतार ले, हर हाल में भाजपा को जीत मिलेगी और राजद का हाल पिछले चुनाव से भी बूरा होगा। उल्लेखनीय है कि पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया।

भारी संख्या में ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों में एनडीए हुई सीट बंटवारे के अनुसार भाजपा 17, जदयू 16, लोजपा(रा) 5, हम 1 और रालोमो 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उधर, महागठबंधन में राजद 29, कांग्रेस 9 और वाम दलों को 5 सीट दिया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावRK Singhबिहारपटनाचुनाव आयोगआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार