लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः इनके गुजरने के बाद बदल गई है तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर, क्या बीजेपी के सियासी सपने साकार होंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 12, 2019 17:46 IST

2019 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर तो साफ हो गई कि कौन, किसके साथ खड़ा है, किन्तु इस बार के लोस चुनाव के नतीजे क्या रहेंगे, यह कहना इसलिए मुश्किल है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि के गुजर जाने के बाद तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है.

Open in App

केन्द्र की सत्ता में तमिलनाडु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इस बार भी रहेगी, लेकिन प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि के गुजर जाने के बाद तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है, लिहाजा बड़ा सवाल यही है कि- क्या बीजेपी के सियासी सपने साकार होंगे?

बीजेपी लंबे समय से तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में अपना आधार बढ़ाने के साथ-साथ सशक्त सियासी समर्थक दलों की तलाश में थी. पीएम मोदी, जयललिता के निधन के बाद बिखरती जा रही एआईएडीएमके को एक करने और सत्ता में बनाए रखने के लिए मार्गदर्शक बने रहे, तो डीएमके नेता करूणानिधि के निधन से कुछ समय पहले पीएम मोदी, उनके भी चेन्नई निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने करूणानिधि से दिल्ली में अपने आवास पर रह कर इलाज करवाने की पहल की थी. राजनीतिक जानकारों का मानना था कि जरूरत पड़ने पर डीएमके के साथ भी जा सकती थी बीजेपी, परन्तु कुछ समय पहले डीएमके ने कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन की घोषणा करके इस सियासी संभावना पर पूर्ण विराम लगा दिया. 

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने वर्ष 2018 में सक्रिय राजनीति में आने का एलान किया था. उनका कहना था कि करुणानिधि और जयललिता के निधन के बाद प्रदेश की राजनीति में एक खालीपन आ गया था, जिसे वे भरने जा रहे हैं.

बीजेपी को सियासी समर्थन की उम्मीदें तो रजनीकांत से भी थी, परन्तु कुछ समय पहले रजनीकांत ने यह एलान करके कि- उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को अपना समर्थन नहीं दिया है, इसलिए कोई भी दल उनका या उनकी संस्था के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं कर सकता है, बीजेपी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

अंततः 19 फरवरी 2019 को  एआईएडीएमके  ने पट्टाली मक्कल कटची और बीजेपी से गठबंधन की घोषणा कर दी. तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं, एआईएडीएमके ने इनमें से सात सीट पीएमके और पांच सीट बीजेपी को देने का एलान किया. 

उधर, इस एलान के अगले रोज 20 फरवरी 2019 को डीएमके ने भी कांग्रेस से गठबंधन का ऐलान किया और उसे 10 सीटें देने की बात कही. इन दस में पुद्दुचेरी की एकमात्र सीट भी शामिल है.

इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर तो साफ हो गई कि कौन, किसके साथ खड़ा है, किन्तु इस बार के लोस चुनाव के नतीजे क्या रहेंगे, यह कहना इसलिए मुश्किल है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि के गुजर जाने के बाद तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. लोस चुनाव के नतीजों के बाद ही तमिलनाडु की राजनीति की नई दिशा और सोच नजर आएगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जयललिताएम करुणानिधितमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?