लाइव न्यूज़ :

गांधी के फेर में फंसे राहुल! वायनाड सीट पर 'राहुल गांधी' समेत 3 गांधी से भी होगी टक्कर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 7, 2019 08:08 IST

वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष का मुकाबला अपने कड़े प्रतिद्वंद्वियों के साथ ही अपने जैसे नाम-उपनाम वाले उम्मीदवारों के साथ भी है. कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के अलावा यहां राहुल गांधी, राघुल गांधी और के.वी. शिवप्रसाद गांधी भी मैदान में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसमान नाम उपनाम वाले उम्मीदवारों की वजह से अक्सर मतदाता भ्रमित हो जाता हैचुनाव आयोग ने इस बार पहली बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीरें लगाने का ऐलान किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से भी पर्चा भरा है, लेकिन वे यहां 'गांधी' के फेर में फंस गए हैं. दरअसल, वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष का मुकाबला अपने कड़े प्रतिद्वंद्वियों के साथ ही अपने जैसे नाम-उपनाम वाले उम्मीदवारों के साथ भी है. कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के अलावा यहां राहुल गांधी, राघुल गांधी और के.वी. शिवप्रसाद गांधी भी मैदान में हैं. यहां 23 अप्रैल को मतदान होना है.

गुरुवार को राहुल गांधी केई (33) ने यहां से बतौर निर्दलीय पर्चा भरा. कोट्टायम के एरुमेली के निवासी राहुल गांधी केई लोक संगीत के शोधकर्ता हैं. उनके छोटे भाई का नाम 'राजीव गांधी केई' है, जो माकपा समर्थक हैं. उनके पिता कांग्रेसी थे. वायनाड से 30 वर्षीय राघुल गांधी ने भी पर्चा भरा है. वे कोयंबटूर से हैं और एआईएमके के प्रत्याशी हैं. उनके पिता कृष्णन पी. कांग्रेसी नेता थे, जो बाद में अन्नाद्रमुक में चले गए थे.

राघुल की बहन का नाम 'इंदिरा प्रियदर्शिनी' है. राहुल गांधी की के.एम. शिवप्रसाद गांधी से भी टक्कर है. त्रिशूर के निवासी 40 वर्षीय शिवप्रसाद संस्कृत शिक्षक हैं. वे भारतीय गांधीवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं. उनके पिता के.के. मुकुंदन कांग्रेस कार्यकर्ता थे.

वोटर हो जाते हैं भ्रमित

समान नाम उपनाम वाले उम्मीदवारों की वजह से अक्सर मतदाता भ्रमित हो जाता है. इसी बात के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार पहली बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीरें लगाने का ऐलान किया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीटकेरलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकेराला लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई