लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 voter: त्रिपुरा में मतदाता की संख्या 28.56 लाख, जानें सिक्किम का हाल, 13231 नाम काटे, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2024 13:14 IST

Lok Sabha Elections 2024 voter: मतदाता सूची की समीक्षा के बाद त्रिपुरा में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 28.56 लाख हो गई है। चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे13,231 मतदाताओं के नाम उनकी मृत्यु के कारण हटा दिए गए हैं।नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 28,56,925 मतदाता हैं। 14,35,172 पुरुष, 14,21,679 महिलाएं और 74 ट्रांसजेंडर हैं।

Lok Sabha Elections 2024 voter: लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने आंकड़े को अपडेट करना शुरू कर दिया है। मतदाता सूची की समीक्षा के बाद त्रिपुरा में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 28.56 लाख हो गई है। चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूजी मोग ने बताया कि 32,218 लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं, जबकि 13,231 मतदाताओं के नाम उनकी मृत्यु के कारण हटा दिए गए हैं। इस महीने के पहले दिन तक की नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 28,56,925 मतदाता हैं। इनमें से 14,35,172 पुरुष, 14,21,679 महिलाएं और 74 ट्रांसजेंडर हैं।

राज्य में 60 विधानसभा क्षेत्रों की सूची की समीक्षा में राज्य में मतदाताओं की संख्या में 18,987 (0.66 फीसदी) की वृद्धि हुई है। मोग ने बताया कि मतदाता सूची में लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि अंतिम मतदाता सूची में लिंगानुपात 989 से बढ़कर 991 हो गया है, जो उत्साहजनक है।

बदरघाट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 62,723 मतदाता हैं और सिमना सीट पर सबसे कम 38,974 मतदाता हैं। दोनों पश्चिम त्रिपुरा में स्थित हैं। सिक्किम की नवीनतम मतदाता सूची में इस साल मतदाताओं की संख्या में लगभग एक फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

जनवरी के पहले दिन जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, सिक्किम में मतदाताओं की कुल संख्या 4,050 (0.88 फीसदी) बढ़कर 4,62,456 हो गई है। इनमें से 2,32,117 पुरुष, 2,30,334 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर हैं।

सूची की समीक्षा के दौरान 13,716 नाम जोड़े गए, और 9,666 नाम विभिन्न कारणों, मृत्यु के कारण, हटा दिए गए। इसके अलावा मतदाता सूची में 3,856 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है। राज्य में सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1,992 है।

टॅग्स :चुनाव आयोगवोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल वीवीपैटत्रिपुरासिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई