लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी कह रहे हैं, राहुल अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं.... अब तो उन्हें भी अडानी का नाम लेना पड़ रहा है", प्रियंका गांधी ने पीएम के 'अंबानी-अडानी' हमले पर किया पलटवार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2024 14:53 IST

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी द्वारा "अंबानी-अडानी" मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने पर कहा कि राहुल गांधी पहले की तरह अपने भाषणों में इस मुद्दे को उठा रहे हैं और अब तो मजबूरी में मोदीजी को भी उनका नाम लेना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने पीएम मोदी द्वारा "अंबानी-अडानी" मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने पर दी प्रतिक्रियाप्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी कह रहे कि राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं, ये गलत हैसच्चाई यह है कि राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं, मोदीजी भी मजबूरी में नाम ले रहे हैं

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह सवाल किए जाने पर कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषणों में "अंबानी-अडानी" मुद्दे को उठाना क्यों बंद कर दिया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके भाई राहुल गांधी पहले की तरह रोजाना "अंबानी-अडानी" मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं और अब तो ऐसा लगता है कि पीएम मोदी भी मजबूरी में उनका नाम ले रहे हैं।"

प्रियंका ने पीएम मोदी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा को '400 सीटें' इसलिए चाहिए ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सके। गांधी ने कहा, "यह सरासर झूठ है। कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि हर कोई सुप्रीम के फैसले का सम्मान करेगा। हमने यही किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।”

कांग्रेस नेता ने बीजेपी और एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी पर तीखा हमला करते हुए कहा, "असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां भी बीजेपी को दूसरी पार्टियों को पीछे धकेलने के लिए खड़ी होते हैं, वो उन सीटों पर मौजूद होते हैं। तेलंगाना चुनाव में यह बिल्कुल साफ हो गया है।"

इससे पहले बुधवार को तेलंगाना के करीमपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वर्षों तक कांग्रेस के 'शहजादे 5 उद्योगपतियों की बात करते थे लेकिन बाद में वो केवल "अंबानी और अडानी" की बात करते थे लेकिन अब वो उस पर भी चुप हैं।

उन्होंने कहा, ''पांच साल तक कांग्रेस के शहजादा एक ही बात दोहराते रहे लेकिन जब राफेल मुद्दा फीका पड़ गया तो उन्होंने पांच उद्योगपतियों, खासकर अंबानी और अडानी को निशाना बनाना शुरू कर दिया।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हालांकि, एक बार चुनावों की घोषणा होने के बाद उन्होंने उन पर हमला करना बंद कर दिया। आज मैं तेलंगाना की जनता से पूछता हूं कि उन्होंने अंबानी और अडानी से कितना पैसा लिया? रातोंरात क्या बदल गया? जरूर दाल में कुछ काला है। आपने पांच साल तक उनका दुरुपयोग किया और फिर वो मामला रात में बंद हो गया?" 

उन्होंने कहा, "शहजादे ने अचानक इस चुनाव में अंबानी और अडानी की बात करना क्यों बंद कर दिया? लोगों को इससे गुप्त समझौते की गंध आ रही है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPराहुल गांधीरायबरेलीRaebareli
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?