लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में सीएपीएफ के 3.4 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती, एक मार्च से कवायद शुरू, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2024 15:34 IST

Lok Sabha Elections 2024: सीएपीएफ के कर्मी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से लिए जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों और जम्मू-कश्मीर में पहुंचना शुरू कर देंगी। इकाइयों की तैनाती की दूसरे चरण की कवायद सात मार्च से शुरू की जाएगी। अंतिम इकाइयां मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी।

Lok Sabha Elections 2024: देश में आगामी लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 3.4 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की पहले चरण की कवायद शुक्रवार से शुरू हो गई आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी। योजना के अनुसार, एक मार्च से शुरू हो रही संबंधित कवायद में संवेदनशील और अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस कवायद के हिस्से के रूप में लगभग 1.5 लाख कर्मी सड़कों और रेल मार्ग से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीएपीएफ की पहली इकाइयां इस सप्ताह के अंत में पश्चिम बंगाल के अलावा वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों और जम्मू-कश्मीर में पहुंचना शुरू कर देंगी।

सूत्रों के अनुसार, इन इकाइयों की तैनाती की दूसरे चरण की कवायद सात मार्च से शुरू की जाएगी। इसके बाद कुछ अंतिम इकाइयां मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी। सीएपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन इकाइयों के कमांडिंग अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी संबंधी कूच आदेश जारी कर दिए गए हैं और निर्देश दिया गया है कि वे तैनाती के लिए भेजे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सामान्य निर्देशों के अलावा उन क्षेत्रों से अवगत कराएं जहां वे चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में, विभिन्न राज्यों में कानून और व्यवस्था संबंधी कर्तव्य के लिए तैनात कंपनियों तथा प्रशिक्षण अभ्यास जैसी रिजर्व कंपनियों को भेजा जा रहा है। सीमा रक्षा और सुरक्षा जैसे नियमित कर्तव्यों के लिए तैनात कुछ इकाइयों की मदद बाद के चरणों के दौरान ली जाएगी।

सीएपीएफ के कर्मी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से लिए जाते हैं। लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा तथा सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सीएपीएफ और राज्य पुलिस बलों की कम से कम 3,400 कंपनियों की मांग की गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तिथि और चुनाव संबंधी चरणों के बारे में मार्च में घोषणा किए जाने की उम्मीद है। इसने रेलवे बोर्ड को सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के लिए "सुचारू एवं निर्बाध" ट्रेन आवाजाही सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPचुनाव आयोगकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी