लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मुझे 24 सालों में 'गंदी नाली का कीड़ा', 'मौत का सौदागर' न जाने क्या-क्या कहा, अब तो मैं 'गाली प्रूफ' बन गया हूं", नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 28, 2024 14:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ व्यक्तिगत हमलों के बारे में कहा कि विपक्षी आक्रमण को झेलते हुए वो "गाली प्रूफ" बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्षी आक्रमण को झेलते हुए वो "गाली प्रूफ" बन गए हैंपिछले 24 सालों में उन्होंने मुझे 'मौत का सौदागर' और 'गंदी नाली का कीड़ा' न जाने क्या-क्या कहा नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे चुनाव हो या न हो, विपक्षी मुझे गाली देना अपना अधिकार मानते हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान विपक्ष द्वारा व्यक्तिगत हमलों के बारे में खुलकर बात की और दावा किया कि विपक्षी आक्रमण को झेलते हुए वो "गाली प्रूफ" बन गए हैं।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले समाचार एजेंसी एएनआई को दिये इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्षी दल उनसे इस कदर निराश हो गए हैं कि अब गाली देना उनका स्वभाव बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जहां तक ​​मोदी का सवाल है, मैं पिछले 24 साल से लगातार गालियां खाने के बाद 'गाली प्रूफ' बन गया हूं। उन्होंने मुझे 'मौत का सौदागर' और 'गंदी नाली का कीड़ा' न जाने क्या-क्या कहा। संसद में हमारी पार्टी के सदस्यों ने हिसाब लगाया और 101 गालियां गिनाईं। चाहे चुनाव हो या न हो, विपक्ष के लोग मानते हैं कि गाली देने का उनका अधिकार है। वो इतने हताश हो गए हैं कि मुझे गाली देना उनकी प्रकृति हो गई है।“

पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं के उन आरोपों को भी खारिज किया कि उन्हें दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा हैष उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने अधिकारियों से कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति किसी प्रकार की सहिष्णुता नहीं रखें।

नरेंद्र मोदी ने कहा, "जो यह कूड़ा फेंक रहे हैं, उससे पूछो कि तुम जो कह रहे हो उसका प्रमाण क्या है? मैं इस कूड़े को खाद में बदल दूंगा और इससे देश के लिए कुछ अच्छी चीजें पैदा करूंगा। जब मनमोहन सिंह 10 साल सत्ता में थे तो केवल 34 लाख रुपये जब्त किए गए और वर्तमान में पिछले 10 वर्षों में ईडी ने 2200 करोड़ रुपया जब्त किया है, जिससे देश को 2200 करोड़ रुपये वापस मिले।"

उन्होंने कहा, "इसके लिए ईडी का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि गाली दी जानी चाहिए। इसका मतलब यह है कि जिसका भी पैसा चुराने में हाथ होगा, वह पकड़े जाने पर थोड़ा चिल्लाएगा जरूर। आज चेकबुक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार एक सरपंच को है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री को नहीं है। मोदी सरकार ने अपने अधिकारियों से कहा है कि मेरी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है।"

मोदी ने कहा कि विपक्ष से केंद्रीय जांच एजेंसियों के कामकाज में हस्तक्षेप के आरोपों पर उनके पास मौजूद सबूतों के बारे में पूछा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जांच एजेंसियों के काम में हस्तक्षेप नहीं करती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा, प्रधानमंत्री ने कहा, “बेहतर होगा कि ये लोग संविधान पढ़ें, देश का कानून पढ़ें, मुझे किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील