लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को लगा झटका, अहमदाबाद पूर्व से उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2024 07:34 IST

कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने बीते सोमवार को अपने पिता की "गंभीर चिकित्सा स्थिति" के कारण अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के फैसले की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से बनाया था अपना प्रत्याशी रोहन गुप्ता ने उम्मीदवारी वापस लेने के पीछे पिता के नाजुक स्वास्थ्य का हवाला दिया है

अहमदाबाद: कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने बीते सोमवार को अपने पिता की "गंभीर चिकित्सा स्थिति" के कारण अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के फैसले की घोषणा की।

प्रत्याशी रोहन गुप्ता ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में कहा, "मेरे पिता गंभीर चिकित्सीय स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहमदाबाद पूर्वी संसद सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। मैं पार्टी द्वारा नामित नए उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने पोस्ट के साथ अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का पत्र भी साझा किया। गुप्ता 12 मार्च को कांग्रेस द्वारा घोषित 43 उम्मीदवारों में से थे, जिसमें गुजरात के सात उम्मीदवार शामिल थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हसमुख पटेल वर्तमान में अहमदाबाद पूर्व से सांसद हैं। गुजरात में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अहमदाबाद पूर्वगुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल